मुंबई: जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान टीवी पर कमबैक कर सकती है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से लोकप्रियता के शिखर पर पहुंची हिना ने शो को छोड़कर अपने प्रशंसकों को अचंभित कर दिया था। इसके बाद उनके बिग बॉस में आने की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि, वह बिग बॉस के शो में आईं, लेकिन बतौर प्रतिभागी नहीं, बल्कि अपने पसंदीदा प्रतिभागी का हौसला बढ़ाने।
हिना फिर से चर्चा में हैं। ‘खतरों के खिलाड़ी’ का आठवां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है और खतरों से खेलने के लिए सभी प्रतिभागियों का चयन हो चुका है। उन्हीं में से एक है हिना खान। इस शो के जरिए टीवी की हॉट बहुओं में से एक हिना खान वापसी कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App




