Hina Khan Looks: लहंगा-साड़ी लगेंगे फीके…जब शादी के फंक्शन में पहनेंगी हिना खान जैसे सूट

Summary :

हिना खान इस गुलाबी फ्रॉक सूट में गॉर्जियस लग रही हैं, एक्ट्रेस की कुर्ती का बॉर्डर कर्व वाला है जिसपर लेस वर्क किया गया है गले और आस्तीन पर भी गोल्डन लेस का काम है और पूरे सूट पर छोटे-छोटे बूटे बने हैं, सिंपल सूट के साथ हिना खान ने लहरिया प्रिंट दुपट्टा चुना है एक्ट्रेस ने स्लीक हेयर बन, झुमके और फिंगर रिंग से लुक पूरा किया है हिना खान का पिंक कलर का ये हैवी सलवार सूट भी कमाल का लग रहा है, कुर्ती के गले और आस्तीन के साथ दामन पर गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई है आस्तीन…

हिना खान इस गुलाबी फ्रॉक सूट में गॉर्जियस लग रही हैं, एक्ट्रेस की कुर्ती का बॉर्डर कर्व वाला है जिसपर लेस वर्क किया गया है

गले और आस्तीन पर भी गोल्डन लेस का काम है और पूरे सूट पर छोटे-छोटे बूटे बने हैं, सिंपल सूट के साथ हिना खान ने लहरिया प्रिंट दुपट्टा चुना है

एक्ट्रेस ने स्लीक हेयर बन, झुमके और फिंगर रिंग से लुक पूरा किया है

हिना खान का पिंक कलर का ये हैवी सलवार सूट भी कमाल का लग रहा है, कुर्ती के गले और आस्तीन के साथ दामन पर गोल्डन एंब्रॉयडरी की गई है

आस्तीन और दुपट्टे के किनारों पर गोटा वर्क भी किया गया है, हिना खान ने साथ में गोल्डन जूती कैरी की हैं, ये सूट लुक निकाह सेरेमनी के लिए बेस्ट है

शादी में अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो रिच लुक दे, लेकिन ज्यादा चमकदार न हो तो हिना खान की तरह फ्लोरल प्रिंट फैब्रिक और फ्लोरल नेट का कलीदार सूट सिलवा सकती हैं

एक्ट्रेस के सूट पर जगह-जगह लेस वर्क भी किया गया है जो बेहद खूबसूरत लग रहा है

हिना खान का ये आइवरी सूट भी शादी के फंक्शन में बढ़िया लुक देगा, एक्ट्रेस ने कुर्ती के साथ स्कर्ट कैरी किया है, उनके पूरे सूट पर हैवी गोल्डन एंब्रॉयडरी है

हिना खान ने टिश्यू फैब्रिक का दुपट्टा पेयर किया है जिसपर गोटा वर्क किया गया है, मांग पट्टी, झुमके और बैंगल्स के साथ उन्होंने लुक कंप्लीट किया है

शादी फंक्शन के लिए हिना खान के इस सूट से भी आइडिया लिया जा सकता है, एक्ट्रेस ने लाइट टरक्वायज कलर का फ्रॉक सूट कैरी किया है

जिसपर हल्का लेस वर्क है तो वहीं गोटा-पट्टी का काम भी किया गया है, इस तरह का सूट डिजाइन और कलर आपको एलिगेंट लुक देगा

Priyanka Chopra Doppelganger: प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल लगती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।