मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियोस को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं लेकिन इन दिनों उनका देसी अवतार इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। हाल ही में उनके कुछ वीडियो सामने आये है जिसमे वो पूरे घरेलु लुक में नजर आ रही है।

दरअसल पूरे देश में लागू लॉकडाउन की वजह से हिना खान भी इन दिनों घर पर ही आम लोगों की तरह समय बिता रही है। अपने वीडियोस में हिना यह साबित कर रही हैं लॉकडाउन के बीच वह भी बाकी आम इंसान वाली जिंदगी जी रही हैं और लोगों की तरह घर के काम कर रही हैं।
.jpg)
हिना खान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बाथरूम में बैठकर अपने हाथ से डोरमेट धोती भी दिखाई दे रही है पारंपरिक तरीके से सफाई अभियान में जुटी हिना खान डोरमेट धोते हुए गानों का मजा लेती हुई दिखाई दे रही है।
.jpg)
वीडियो में हिना खान मुकाबला सॉन्ग से लेकर सलमान खान के हिट जग घुमिया गुनगुनाते हुए ब्रश ब्रश से डोर मेट को रगड़ रगड़ कर साफ कर रही है , ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा कहीं और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें पूरी मस्ती के साथ घर के काम जैसे झाड़ू लगाना बर्तन धोना और साफ सफाई करती नजर आ रही है।
ये वीडियो फैंस को काफी फनी भी लग रहे हैं। अपने हटके अंदाज़ के लिए मशहूर हिना खान अपने वीडियोस में भी साफ सफाई के साथ-साथ फैंस का अच्छा खासा एंटरटेनमेंट कर रही है। इसके अलावा हिना खान ने अपने फैंस को सेल्फ आइसोलेशन के पीरियड में घर पर ही रह कर खुद की सुरक्षा के साथ-साथ खुद को फिट रखने की टिप्स भी दिए।
इससे पहले हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने स्केचिंग टैलेंट को भी पेश किया था। हिना खान ने भारत का एक नक्शा स्केच किया था इसके बीच में एक लॉक दिखाई दे रहा है , जो जंजीर से बंधा हुआ है। इस स्केच में हिना खान भारत के लॉक डाउन पीरियड को दर्शाया है। कहना गलत नहीं होगा कि हिना खान एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मल्टी टैलेंटेड शख्सियत भी है।


Download Android App
Download iOS App



