फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है। उनके ड्रेसिंग सेंस के फैंस दीवाने है। हिना अपनी फोटोज की वजह से अक्सर खबरों में रहती हैं। हिना अपने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक बोल्ड शेयर करती रहती हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। अब हाल ही में हिना ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसकी फोटोज़ एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज़ में हिना बोल्ड पोज़ देती दिखाई दे रही हैं।
फोटोज में दिख रहा है कि हिना ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है और वो अपनी जुल्फें लहराती हुईं दिख रही हैं। किसी फोटो में एक्ट्रेस कैमरे की तरफ देख रही हैं तो किसी में वो अपने बाल संभाल रही हैं। इंटरनेट पर हिना की ये फोटोज़ काफी वायरल हो रही हैं और लोग भी एक्ट्रेस की ये फोटोज़ काफी पसंद कर रहे हैं।
हिना सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं। लगभग रोज़ वो अपनी एक न एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती ही हैं। इस फोटोशूट से पहले भी एक्ट्रेस ने अपने कुछ फोटोज़ इंस्टा पर शेयर किए थे जो काफी वायरल हुए थे और अब इन तस्वीरो पर भी हिना को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।


Download Android App
Download iOS App




