हिना खान टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ साथ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी अपडेट रहती है यही कारण है कि उनके चाहने वाले उनपर बेशुमार प्यार लुटाते हुए दिखाई देते है। टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या केहलाता है’ से घर-घर जानी जाने वाली एक्ट्रेस इन दिनों अपनी कामियाबी की ऊंचाइयों पर है। वही एक्ट्रेस काफी सुर्ख़ियों में रहती है साथ ही अपने फैशन के चलते कई बार ट्रॉल्लिंग का शिकार भी होती है।

बता दे, टीवी इंडस्ट्री से अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस हिना खान के फैंस के लिए खुशखबरी है जी हां जल्द ही हिना खान बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने चाहने वालो को दी। दरअसल इन दिनों हिना खान के पंजाब से लेकर मुंबई तक काफी चर्चे होते दिखाई दे रहे है। ऐसा इसीलिए क्योकि एक्ट्रेस जल्द ही अपने करियर की नए सिरे से शरुआत करने वाली है।

खबरों के मुताबिक हिना गिप्पी ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म में नजर आने वाली है इसी के साथ एक्ट्रेस अब फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी। यानी इस बात से ये बात तो साफ़ है अब हिना खान सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल के साथ जो इन दिनों कैरी ऑन जट्टा 3 को लेकर काफी तारीफ बतौर रहे है, एक्ट्रेस उनके साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर ये गुड न्यूज़ अपने फैंस को दी है साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने कैप्शन दिया- शिंदा-शिंदा नो पापा। बता दे इससे ये बात साफ़ इशारा करती है कि ये आने वाले प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले है।वही जैसे ही हिना खान ने अपने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज़ शेयर की इससे उनके फैंस और चाहने वाले काफी खुश दिखाई दिए कि वो अब पंजाबी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है।

वहीं हाल ही में गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म कैरी ऑन जट्टा ने काफी जबरदस्त कलेक्शन किया है जिससे हर कोई चौक गया है। रिपोर्ट्स की माने तो 3.5 करोड़ की ये फिल्म अब तक 1 करोड़ का बजट पार कर चुकी है। वही बात करे हिना खान की तो एक्ट्रेस को पंजाबी म्यूजिक में अब तक देखा जा चूका है अब अब उनका रुझान फिल्मो की तरफ बढ़ता हुआ भी दिखाई दे रहा है। साथ ही अपने जबरदस्त अभिनय से एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अलग चाप छोड़ी है। वहीं अब पंजाबी फिल्मो में भी उनके अभिनय को देखना काफी दिलचस्प होगा।


Download Android App
Download iOS App



