Honey Singh in HC on Volume 1 : रैप के शोकीन लोग जानते होंगे कि भारत में रैपरों के बीच सबसे विवादित रैप और कोई नहीं ‘volume 1’ है. जिस पर सिंगर रैपर हनी सिंह और बादशाह के बीच विवाद चला आ रहा है. इस पर मामला दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है. इस पर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि उन्होंने मार्च 2025 में एक कॉन्सर्ट के दौरान ‘वॉल्यूम 1’ गाना नहीं गाया था.
दरअसल इस मामले में हिंदू शक्ति दल ने याचिका दायर की हुई है जिसमें कहा गया है कि हनी सिंह ने एक कॉन्सर्ट में इस गाने की कुछ लाइन गाई थी जिससे ये साफ होता है कि हनी सिंह ने ही इस गाने को गया है. इस बात को लेकर काफी विवाद रहा है कि यह गाना किसने गाया है.
हलफनामा देने का निर्देश
बार एंड बेंच के मुताबिक, जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव ने याचिका पर सुनवाई के दौरान यो यो हनी सिंह को हलफनामा देने का निर्देश दिया है. हनी सिंह की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव ने उन आरोपों का खंडन किया कि सिंगर ने मार्च 2025 में एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘वॉल्यूम 1’ गाया था.
अधिवक्ता राजशेखर राव ने हनी सिंह की ओर से कहा ‘यह बदनामी अब खत्म होनी चाहिए. यह मेरा किया धरा नहीं है. ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं, और न ही मैंने गाना गाया. आज के जमाने में, मैं खुद से एक सवाल पूछ रहा हूं कि अगर ऐसा कुछ किसी ऐसे स्टेडियम में हुआ है जहां 50 हजार से ज्यादा लोग थे, तो उसकी कोई न कोई ऑडियो या वीडियो क्लिप तो जरूर होगी.’
गाने को हटाने के आदेश पहले ही दिए जा चुके
बता दें यह गाना अपने लिरिक्स के चलते विवादों में आ गया था, इसमें कहे गए शब्द बेहद अश्लील और भोंडे हैं. कोर्ट ने इससे पहले 2 अप्रैल को हनी सिंह-बादशाह के गाने को अश्लील बताते हुए बड़ा एक्शन लिया था. कोर्ट ने केंद्र सरकार को गाने को सभी सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया था.
कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि गाने का कोई हिस्सा या उसके बोल भी कभी पब्लिक डोमेन में न आएं. कोर्ट ने गाने को महिलाओं का अपमान करने वाला, अश्लील बताया था. कोर्ट ने तब कहा था कि कला के नाम पर गंदगी बर्दाश्त नहीं की जा सकती.


Download Android App
Download iOS App




