एसी कई फिल्में हैं जिनके बोल्ड सीन फिल्म रिलीज होने से पहले ही लीक हो गए। अब यह तो फिल्ममेकर ही जानता है कि यह सीन लापरवाही से लीक हुए या सोची समझी रणनीति के तहत लीक किए गए ताकि फिल्म को प्रचार मिल सके। बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और एक्ट्रेस महक चहल की आने वाली फिल्म के लिए शूट किया गया एक बाथटब सीन लीक हो गया है। इस वजह से महक काफी नाराज हैं।
महक की इस फिल्म का नाम निर्दोश है जिसमें अरबाज खान और मंजरी भी अहम रोल में हैं। महक कहती हैं कि मैं उस वक्त हैरान हो गई जब मेरी एक दोस्त ने मुझे यह क्लिप दिखाई। हमने कम से कम लोगों की मौजूदगी में इस सीन को शूट किया था और अब इसे लीक करने वाले की खोज की जा रही है। मैंने पहली बार ऐसा सीन शूट किया है। बता दें कि फिल्म निर्दोष एक हत्या के रहस्य से जुड़ी कहानी है और यह 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



