इस तरह अल्लू अर्जुन से पुष्पा राज बनते थे एक्टर, वैनिटी वैन से सामने आया ट्रांसफॉर्मेशन का धांसू वीडियो

Summary :

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा ने हर जगह अपना जादू चलाया हुआ है। बॉक्स ऑफिस से लेकर लोगों के दिलों तक ये फिल्म अपनी खास जगह बना चुकी है।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा ने हर जगह अपना जादू चलाया हुआ है। बॉक्स ऑफिस से लेकर लोगों के दिलों तक ये फिल्म अपनी खास जगह बना चुकी है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया तो पुष्पा के गानों और डायलॉग से भरा हुआ है। आम लोगों से लेकर तमाम सेलेब्स इस फिल्म के गानों और डायलॉग पर जमकर रील्स बना रही है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक अनसीन सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि अल्लू अर्जुन खुद को कैसे ‘पुष्पा राज’ बनाते थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है। अल्लू अर्जुन अपनी महंगी गाड़ी से उतरते दिखाई दे रहे हैं। ब्लैक कलर के कैजुअल आउटफिट में वो बहुत हैंडसम दिख रहे हैं।  वो अपनी वैनिटी की तरफ जाते हैं, जहां हेयरस्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट पहले से मौजूद हैं।

कॉफी की चुस्कियां लेते हुए अल्लू अर्जुन कब पुष्पाराज बन जाते हैं पता ही नहीं चलता है, मगर  इस वीडियो को देखने के बाद मालूम होता है कि इस गेटअप में अल्लू अर्जुन को लाने के लिए मेकअप और हेयर स्टालिस्ट को कड़ी मेहनत करनी पड़ी होगी। मेकअप आर्टिस्ट तो अल्लू अर्जुन के चेहरे पर छोटी से छोटी डिटेलिंग का ध्यान रखा करते थे। पुष्पा’ बनने के बाद अल्लू अपनी दाढ़ी पर स्टाइल में हाथ फिराते हैं और खुद को शीशे में जब निहारते हैं तो वह इस दौरान काफी खुश होते हैं।
पुष्पा ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड 
बता दें, अल्लू अर्जुन की ये फिल्म साल 2021 में दिसम्बर के महीने में रिलीज हुई थी। जिसके कुछ हफ्तों बाद ही इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज कर दिया गया। इस फिल्म का हिंदी वर्जन काफी जबरदस्त तरीके से हिट हुआ है। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस महज 7 दिनों में  करोड़ों का बिजनेस कर डाला था। खास बात फिल्म को रिलीज हुए भले ही काफी समय हो गया है।  लेकिन, इसका खुमार लोगों के सिर वैसे का वैसा ही चढ़ा हुआ है।

Desk Team