जवान की शूटिंग के दौरान SRK ने कितनी बार खाई चोट? फैंस ने पूछा ऐसा सवाल तो किंग खान ने भी दे दिया अपने स्टाइल में जवाब!

Summary :

जैसा कि सभी जानते हैं जल्द ही बॉलीवुड के किंग खान अपनी अगली पेशकश जवान के साथ फ़िल्मी पर्दे पर एंट्री लेने की तैयारी में हैं जिस दौरान आस्क एसआरके सेशन के दौरान उनके फैन ने उनसे ऐसा सवाल किया जिसका किंग खान ने भी बड़े ही मज़े में जवाब दिया।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान इन दिनों चर्चाओं का विषय बने हुए हैंह और इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ हैं जो जल्द ही सितम्बर के महीने में अपना धमाल मचाने फ़िल्मी परदे पर उतरने की तैयारी में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी लांच किया गया था जिसके बाद से SRK के फैंस की धड़कने संभाले नहीं संभल रही हैं। 
वही दूसरी और इस फिल्म का क्रेज़ पठान की सुपर सक्सेस के बाद से और भी कई गुना बढ़ गया हैं। उनकी लास्ट रिलीज़ को फैंस का खूब प्यार मिला था जिसके बाद किंग खान की ये फिल्म इस साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म बताई जा रही हैं। ट्रेलर से ही इस फिल्म ने सबके डिल्मो में एक्साइटमेंट का लेवल काफी अप कर दिया हैं। 

जवान में शाहरुख अलग लुक के साथ एक्शन करते हुए नजर आएंगे। जिसमे देखना ये होगा कि SRK कि ये एक्शन थ्रिलर कैसे लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाती हैं? शाहरुख अक्सर अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते हैं। आज आस्क एसआरके सेशन के जरिए फैंस से शाहरुख ने बातचीत की और वही हर बार की तरह उनसे कई सवाल किये। 

बॉलीवुड के सरताज शाहरुख खान जवान के ट्रेलर के बाद से हर जगह छाए हुए हैं। आस्क एसआरके सेशन में एक फैन ने शाहरुख से जब पूछा कि जवान की शूटिंग के दौरान उन्हें कितनी चोट लगी। तो हमारे फिल्म स्टार ने भी इसका बड़े ही अलग अंदाज़ में जवाब दिया। 
शाहरुख ने दिया फैन की बात का जवाब

फैन ने शाहरुख से पूछा-शूटिंग के दौरान कितनी चोट लगी सर? इसके जवाब में शाहरुख ने कहा- ‘जब तक दिल पे चोट ना लगे बाकी सब चलता है.’
कब रिलीज़ होगी जवान 

ये तो हम सभी जानते हैं की फिर एक बार SRK को फ़िल्मी पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस कितने ज़्यादा एक्साइटेड हुए बैठे हैं तो आपको बता दे कि इस फिल्म को 7 सितम्बर सिल्वर स्क्रीन पर उतरा जायेगा। अब बात करे फिल्म कास्ट की कि तो शाहरुख़ के अलावा इस फिल्म में तमिल एक्टर्स विजय सेतुपत्ती और नयनतारा भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं साथ ही फिल्म दीपिका पादुकोण भी आपको देखने मिलेंगी इसके अलावा भी कई दिग्गज कलाकार इस फिल्म में चार-चाँद लगाते नज़र आएंगे। 

Desk Team