इस बार सावन के महीने में कई खास संयोग भी बन रहे हैं।ऐसी स्थिति में सावन के माह में शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अपने अपने तरीके से पूजा आराधना करते हैं।सावन के महीने में न केवल भगवान भोलेनाथ बल्कि माता पार्वती की पूजा का विधान है।सावन, जिसे भगवान शिव का महीना भी कहा जाता है, हिन्दू धर्म में अत्यधिक धार्मिक महत्व रखता है। मान्यता है कि इस महीने में स्वर्ग के द्वार खुलते हैं और भगवान शिव के लिए की जाने वाली पूजा और अर्चना से धन की प्राप्ति होती है।
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस बार सावन का महीना और भी बेहद खास होने वाला है।इस बार सावन 2 माह का होगा और सावन के महीने में आठ सोमवार होंगे।
भगवान शिव शंकर का स्वरूप सभी देवों में निराला है। इनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। कुंवारी लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए इनकी पूजा करती हैं।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक अगर आप सावन के महीने के हर सोमवार को व्रत रखते हैं. तो आपको अच्छा पति मिलता है। अगर आपके विवाह में अड़चनें पैदा हो रही हैं।तो सावन के सोमवार को व्रत रखने से तमाम परेशानियां दूर हो जाएगी।
भगवान शिव को पीले रंग का फूल अर्पित करें। इसके अलावा शिवलिंग पर लगातार 10 दिनों तक इत्र अर्पित करें। ऐसा करने से जल्दी विवाह के योग बनेंगे।
मनचाहे वार पाने के लिए- हर कुंवारी या अविवाहित लड़की की एक ही इच्छा होती हैं कि उसे जो भी लड़का मिले वह उसके जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ हो। सावन माह में अच्छा और मनपसंद वर पाने के लिए लड़कियों को ब्रम्ह मुहुर्त में सुबह चार से आठ बजे के बीच भगवान भोलेनाथ का मिट्टी का शिवलिंग का निर्माण कर उनका अभिषेक करना चाहिए। साथ ही केले के पेड़ पर सुबह और शाम जल चढ़ाना चाहिए।मिट्टी के शिवलिंग का निर्माण कर 108 विलपत्र को प्रतिदिन भगवान पर अर्पित करें। पंचामृत से शिव का अभिषेक करें। जिससें भगवान शिव प्रसन्न होकर आपको मनचाहा वर देंगे।