Health Tips: बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक है नींद की कमी, मेंटल हेल्थ हो सकती है खराब

बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक है नींद की कमी, मेंटल हेल्थ हो सकती है खराब

Health Tips

Health Tips: रात की नींद आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। उचित नींद सिर्फ वयस्कों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बच्चे विभिन्न गतिविधियों के जरिए बड़ी मात्रा में अपनी ऊर्जा खर्च करते हैं। लेकिन अगर बच्चों को नींद पूरी न होने के कारण बच्चे जब बड़े होते हैं तो उनकी मेंटल हेल्थ पूरी तरह से खराब हो जाती है। इसके कारण साइकोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

Highlights

  • बच्चों के लिए जरूरी है भरपूर नींद
  • नींद की कमी से पड़ा है सेहत पर प्रभार
  • मेंटल हेल्ख भी हो सकती है खराब

बच्चों के लिए नींद है जरूरी

बच्चों की मेंटल हेल्थ के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है. हाल ही में हुए रिसर्च के मुताबिक बचपन में नींद पूरी न होने के कारण वहीं बच्चे जब बड़े होते हैं तो उनके दिमाग पर बुरा असर होता है। खासकर साइकोसिस की बीमारी का खतरा बढ़ता है। तो आइए जानते है बच्चों को कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।

child2

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बच्चों स्लीपिंग पैटर्न पर नजर रखी गई। रिसर्चर ने इस खास तरह के रिसर्च में 6 महीने से लेकर 7 साल की उम्र वाले बच्चों को शामिल किया और उनकी नींद पूरी होने की अवधि पर खास ध्यान दिया। इसके बाद फिर 24 साल में उनके मेंटल पर हेल्थ पर क्या असर होता है इसका भी मूल्यांकन किया।

बच्चों में नींद की कमी के हानिकारक प्रभाव

नींद की कमी बच्चों की सेहत खराब करने के साथ-साथ उनके मानसिक व शैक्षणिक प्रदर्शन को भी खराब कर सकती है। अध्ययनों के अनुसार, इसका परिणाम खराब संज्ञानात्मक प्रदर्शन हो सकता है। कुछ मामलों में, बच्चे अवसाद, चिंता या आवेगी व्यवहार का भी अनुभव कर सकते हैं।

child3

बच्चों को बेहतर तरीके से सोने में कैसे मदद करें

  • कई बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए आपको अपने बच्चों में स्वस्थ नींद के पैटर्न को बढ़ावा देना चाहिए। बच्चों में बेहतर नींद सुनिश्चित करने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं।
  • हर दिन अपने बच्चों को शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें। आप उन्हें बाहर खेलने के लिए कह सकते हैं या उन्हें अपनी पसंद के किसी भी खेल में शामिल होने की अनुमति दे सकते हैं।
  • बिस्तर पर जाने से पहले अपने बच्चों को गैजेट्स का उपयोग करने की अनुमति न दें। इसे बिस्तर में स्क्रीन के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए एक नियम बनाएं।

child4

  • आपको अपने बच्चों के लिए सोने का एक निश्चित समय निर्धारित करना चाहिए। निश्चित समय आपके बच्चों को एक आदत विकसित करने और नियम से परिचित होने में मदद करेगा।
  • अपने बच्चों के बेडरूम की जाँच करें और उनके लिए सोने के लिए एक आरामदायक जगह बनाएं।बच्चे को अच्छी नींद के लिए अपनाएं यह खास टिप्स

इन बातों का रखें ख्याल

एक बच्चे के लिए अच्छी नींद न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है बल्कि बच्चे की मेंटल हेल्थ के लिए भी महत्वपूर्ण है। माता-पिता को बच्चों की सेहत के लिए जरूरी है कि उनकी आदतों का खास ध्यान रखें। ताकि बच्चे अच्छी नींद ले।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।