Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को काशी के कोतवाल कहे जाने वाले कालभैरव से अनुमति लेकर अपना नामांकन करेंगे। पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार मैदान में उतरे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी पहले दशाश्वमेध घाट पर पहुंचेंगे। यहां गंगा स्नान और पूजन करेंगे। एक घंटे तक घाट पर रहेंगे। यहां से क्रूज पर सवार होकर नमो घाट जाएंगे। फिर काल भैरव मंदिर के दर्शन करेंगे। यहां से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन प्रक्रिया के बाद पीएम मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मलदहिया में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
- PM मोदी आज कालभैरव से अनुमति लेकर अपना नामांकन करेंगे
- पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार मैदान में उतरे हैं
- पीएम मोदी पहले दशाश्वमेध घाट पर पहुंचेंगे यहां गंगा स्नान और पूजन करेंगे
- यहां से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे
PM मोदी ने काशी से बताया अपना अद्भुत रिश्ता
इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है, बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी वाराणसी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हम लोगों के लिए प्रधानमंत्री हैं, लेकिन वाराणसी के लोगों के लिए सांसद हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार, पीएम मोदी के नामांकन में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
इन राज्यों के CM होंगे शामिल
इनमें बिहार सीएम नीतीश कुमार, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय, महाराष्ट्र सीएम सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, गोवा सीएम प्रमोद सावंत, सिक्किम सीएम प्रेम सिंह तमांग, त्रिपुरा सीएम माणिक साहा शामिल होंगे। नामांकन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के भी शामिल होने की संभावना है। एनडीए के प्रमुख घटक राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय निषाद आदि मौजूद रहेंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





