Gaza में संयुक्त राष्ट्र के भारतीय कर्मचारी की मौत Indian UN Employee Dies In Gaza

Gaza में संयुक्त राष्ट्र के भारतीय कर्मचारी की मौत

Gaza: गाजा के राफा शहर में हमले की चपेट में आने से संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने वाले एक भारतीय कर्मी की मौत हो गई। सात अक्टूबर को इजराइल-हमास संघर्ष शुरू होने के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी अंतरराष्ट्रीय कर्मी की मौत का यह पहला मामला बताया जा रहा है। वह व्यक्ति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग (DSS) का कर्मचारी था। मृतक की पहचान अभी जाहिर नहीं की गई है, वहीं सूत्रों ने ‘PTI’ से पुष्टि की कि वह भारतीय था और भारतीय सेना का पूर्व जवान था।

  • हमले की चपेट में आने से UN के लिए काम करने वाले भारतीय कर्मी की मौत हो गई
  • 7 अक्टूबर को इजराइल-हमास संघर्ष शुरू हुआ था
  • UN के किसी अंतरराष्ट्रीय कर्मी की मौत का यह पहला मामला बताया जा रहा है
  • वह व्यक्ति संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग (DSS) का कर्मचारी था

घटना में DSS कर्मचारी हुआ घायल

gaza3 1

संयुक्त राष्ट्र के वाहन में राफा स्थित यूरोपियन अस्पताल जाते समय हुई इस घटना में DSS का एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं सुरक्षा विभाग (DSS) के एक कर्मचारी की मौत और एक अन्य DSS कर्मचारी के घायल होने पर गहरा दुख जताया। महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र कर्मियों पर सभी हमलों की निंदा की और पूरी जांच का आह्वान किया। गुतारेस ने जान गंवाने वाले कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मानवीय सहायता कार्यकर्ताओं पर भी संघर्ष का असर

gaza1 1

बयान में कहा गया है, “गाजा में न केवल नागरिकों पर बल्कि मानवीय सहायता कार्यकर्ताओं पर भी संघर्ष का भारी असर हो रहा है। महासचिव ने एक बार फिर तत्काल मानवीय युद्धविराम और सभी बंधकों की रिहाई की अपील की है।” गुतारेस ने एक पोस्ट में कहा कि गाजा में संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर हमला किया गया, हमारे एक सहयोगी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। उन्होंने कहा कि गाजा में संयुक्त राष्ट्र के 190 से ज्यादा कर्मचारियों की मौत हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 19 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।