शख्स ने लोकल ट्रेन में किया ‘गुलाबी साड़ी’ पर डांस, मूव्स देख दीवाने हुए लोग

Summary :

सोशल मीडिया पर रील और शॉर्ट वीडियो पर डांस, मेकअप या लिप सिंक कर लोग कई वीडियो बनाते हैं। ये गाने किसी भी भाषा में हो लेकिन अगर एक बार ट्रेंड बन जाए तो पूरी दुनिया में फेमस हो जाते हैं। जैसे अशोका फिल्म का’सन सनाना’ गाना पूरी दुनिया में फेमस हो रहा है। एक ऐसा ही मराठी गाना है ‘गुलाबी साड़ी’, जिसपर पूरा भारत रील बना रहा है। अब दिल्ली मेट्रो में किसी ने इस गाने पर रील नहीं बनाई तो मुंबई की दिल लोकल ट्रेन में एक शख्स इस ट्रेंडिंग गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहा…

boy dance in mumbai local train on gulabi saree

सोशल मीडिया पर रील और शॉर्ट वीडियो पर डांस, मेकअप या लिप सिंक कर लोग कई वीडियो बनाते हैं। ये गाने किसी भी भाषा में हो लेकिन अगर एक बार ट्रेंड बन जाए तो पूरी दुनिया में फेमस हो जाते हैं। जैसे अशोका फिल्म का’सन सनाना’ गाना पूरी दुनिया में फेमस हो रहा है। एक ऐसा ही मराठी गाना है ‘गुलाबी साड़ी’, जिसपर पूरा भारत रील बना रहा है।

boy dance in mumbai local train on gulabi saree
Source-Google Images

अब दिल्ली मेट्रो में किसी ने इस गाने पर रील नहीं बनाई तो मुंबई की दिल लोकल ट्रेन में एक शख्स इस ट्रेंडिंग गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहा है। शख्स के मूव्स देख लोग भी दीवाने हो रहे हैं।

शख्स ने ट्रेन में किया गुलाबी साड़ी पर डांस

बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @noelgoescrazy ने इस वीडियो को शेयर किया है। वायरल हो रहे इस क्लिप में देखा जा सकता है कि ब्राउन कलर की जैकेट पहना एक यंग लड़का पहले तो लोकल ट्रेन में मुंह के बल गिरने की एक्टिंग करता है और फिर उठने के बाद गुलाबी साड़ी पर जबर्दस्त डांस करने लगता है। यही नहीं अपने बेहतरीन डांस मूव्स से वो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। पीछे खड़े लोग भी ताली बजाकर उसका मनोबल बढ़ा रहे होते हैं।इसके बाद शख्स सीट पर बैठ एक पैसेंजर का फोन छीन लेता है और फि प्यारी सी स्माइल के साथ उसे वापस कर देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Noel Robinson (@noelgoescrazy)

ये वीडियो @noelgoescrazy नाम के अकाउंट ने शेयर किया है।

लोगों ने की डांस की तारीफ

वीडियो को अब तक सैकड़ों लोग देख चुके हैं और 37 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, डांस देख लोग भी लड़के की तारीफ करते हुए नहीं रुक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे बस इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए’। वहीं, एक यूजर ने पीछे डांस कर रहे शख्स पर कमेंट करते हुए कहा कि ब्लैक टी-शर्ट वाला लड़का सारी वाइब ले रहा है। कई यूजर्स ने शख्स के डांस की बहुत तारीफ करते हुए कहा कि ट्रेन में ये करने की हिम्मत चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid