दुनिया में कोरोना वायरस का कहर हम सभी को याद है, लेकिन अब इस वायरस के नए नए वैरिएंट भी आने लगे है, जिसने सबको डरा दिया है। इस कड़ी में महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के केपी.2 वेरिएंट के 91 मामले सामने आए हैं। इनमें पुणे में 51 मामले शामिल हैं। इससे पहले कोविड-19 ओमिक्रॉन सब वेरिएंट KP.2 का पहला मामला इस साल जनवरी में सामने आया था। हालांकि अभी इस वेरिएंट की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या नहीं बढ़ी है।
राज्य के जीनोम अनुक्रमण समन्वयक, डॉ. राजेश कार्यकार्ते ने बताया कि यह ओमीक्रॉन के जेएन.1, केपी.2 और केपी.1.1 उप-वेरिएंट के अतिरिक्त है जो महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि KP.2 और KP.1.1 दोनों JN.1 के सब वेरिएंट हैं।
उन्होंने बताया कि ठाणे में ओमिक्रॉन के केपी.2 सब-वेरिएंट के 20 मामले, अमरावती और छत्रपति संभाजी नगर में सात-सात, सोलापुर में दो और सांगली, लातूर, अहमदनगर और नासिक में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में सोमवार को मुंबई और पुणे शहर में तीन-तीन मामलों के साथ कोविड-19 के छह नए मामले दर्ज किए गए।
क्या होता है FLi RT वेरिएंट –
ओमिक्रॉन के इस नए सब वेरिएंट को FLiRT का नाम दिया गया है। FLiRT में दो म्यूटेंट- KP.1.1 और KP.2 हैं। KP.2 से आया ‘FL’ फिर KP.1.1. से आया है, ‘RT’. एक तरफ FL, दूसरी तरफ RT और दोनों को अंग्रेजी के छोटे वाले i से जोड़कर FLiRT बना दिया।


Download Android App
Download iOS App



