बॉलीवुड के ग्रीक
गॉड कहे जाने वाले एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म विक्रम वेधा को लेकर
सुर्खियों में बने हुए हैं। विक्रम वेधा 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे
चुकी है। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे अहम रोल में है।
मगर इस बार वो अपनी फिल्म की जगह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में छाए हुए
है। ऋतिक और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का एक स्पॉटेड वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट
पर वायरल हो रहा है जिसकी वजह से दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
सोशल मीडिया पर
वायरल हो रहे वीडियो में ऋतिक और सबा दोनों एक बिल्डिंग से बाहर आते दिखाई दे रहे
हैं। दोनों बिल्डिंग से निकलकर दोनों अपनी कार की तरफ बढ़ते है लेकिन तभी पैपराजी
उन्हें पीछे से आवाज लगाते हैं जिसके बाद दोनों ही पैपराजी को एक साथ पोज देते
हैं। सामने आए वीडियो में भी दोनों कैमरे में देखकर मुस्कुराते हुए कपल पोज देते
दिखाई दे रहे हैं।
दोनों की लुक की बात
करें तो सबा आजाद ने ब्लू कलर का क्राप टॉप और डेनिम जींस पहन रखी है जिसमें वो
काफी ज्यादा क्यूट लग रही हैं। अपने इस लुक में सबा किसी कॉलेज गर्ल की तरह नजर आ
रही हैं। वहीं ऋतिक अपने ऑल ब्लैक लुक में हमेशा की ही तरह काफी डैसिंग लग रहे
हैं। ऐसे में दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनका मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।
जहां ऋतिक और सबा एक
दूसरे की कंपनी को काफी एन्जॉय कर रहे है और साथ में काफी खुश है वहीं नेटिजन्स इस
कपल को देखकर बिल्कुल खुश नजर नहीं आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा , ‘कहां से उठा के लाए इसे।‘ दूसरे ने लिखा, ‘पापा-बेटी लग रहे हैं दोनों।‘ एक ने लिखा,
‘ऋतिक भाई आप बेहतर डिजर्व करते हो।‘ किसी ने लिखा, आपकी बेटी लग रही है, एक और ने लिखा, भाई आपको ये पसंद कैसे आई।‘
बता दे कि ऋतिक रोशन
ने पहले सुजैन खान से लव मैरिज की थी। अपनी पहली शादी से ऋतिक को दो बेटे हैं।
सुजैन और ऋतिक ने साल 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। मगर अपने बच्चों की
वजह से दोनों अक्सर एक दूसरे साथ दिखाई देते हैं। तलाक के बाद दोनों अच्छे दोस्त
है और अपनी पर्सनललाइफ में आगे भी बढ़ चुके हैं। जहां ऋतिक और सबा एक साथ है वहीं
सुजैन भी अर्सलान गोनी को डेट कर
रही हैं।


Download Android App
Download iOS App









