फिल्म वॉर का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार में नजर आएंगे इतना ही नहीं ये दोनों स्टार पहली बार साथ काम करते दिखाई देगें। फिल्म का ट्रेलर देखकर तो ऐसा लगता है कि यह फिल्म भरपूर एक्शन एंटरटेनर होने वाली है। वहीं एक्ट्रेस वाणी कपूर फिल्म वॉर की लीड हिरोइन हैं।

ऋतिक रोशन का फिल्म में किरदार का नाम कबीर है। ट्रेलर में एक प्लेन से दूसरे प्लेन पर जंप लगाते हुए नजर आ रहे बॉलीवुड के ग्रीड गॉड ऋतिक किसी हॉलीवुड एक्टर से जरा भी कम नहीं लग रहे हैं जो बगावत के सुर बुलंद कर देता है।

कबीर के बगावती तेवरों से निपटने के लिए भारत सरकार को एक विकल्प नजर आता है और वह विकल्प है खालिद यानी टाइगर श्रॉफ। कबीर ही खालिद का गुरु होता है।

रोमांस करते नजर आई वाणी कपूर
फिल्म वॉर में वाणी कपूर ऋतिक रोशन की लव इंटरेस्ट हैं। सूत्रों के अुनसार इस वक्त ऋतिक रोशन और टाइगर अपनी फिल्म के लिए एक स्पेशल सॉन्ग शूट कर रहे हैं। सिद्घार्थ आनंद फिल्म वॉर के डायरेक्टर हैं,जबकि आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया है। ऋतिक और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती के दिन रिलीज होगी।

यहाँ देखें फिल्म का ट्रेलर…


Download Android App
Download iOS App



