बी-टाउन में कई ऐसे
एक्स कपल्स है जो तलाक के बाद भी एक दूसरे के साथ खास बॉन्ड शेयर करते है। अलग
होने के बाद भी कई एक्स कपल एक दूसरे के साथ एयरपोर्ट पर तो कभी पार्टी करते हुए
स्पॉट किए जाते हैं। मलाइका अरबाज से लेकर ऋतिक सुजैन तक तलाक के बाद आए दिन साथ
नजर आते हैं। ऋतिक और सुजैन को अपने दोनों बेटों के साथ वेकेशन पर भी साथ जाते
हैं।
हाल ही में बॉलीवुड
के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ स्पॉट किए
गए। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस दौरान दोनों के बीच एक
स्पेशल बॉन्ड देखने को मिली है जिसने सभी को चौंका दिया है। लोग ऋतिक और सुजैन की
इस बॉन्डिंग को देखकर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर
वायरल हुए वीडियो में ऋतिक और सुजैन दोनों एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। दरअसल, ऋतिक रोशन अपने
कुछ फ्रेंड्स के साथ संडे को लंच पर गए थे। एक्टर की एक्स वाइफ सुजैन और फ्रेंड
सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल,
गायत्री जोशी और विकास ओबरॉय सभी साथ लंच करने
पहुंचे थे।
सामने आए वीडियो में सुजैन जाते वक्त ऋतिक से बाय करती नजर आ रही हैं। ऋतिक
उनसे इशारे में ड्रॉप करने के लिए पूछते हैं, इस पर सुजैन इशारे में ही बताती हैं कि वह चली जाएंगी।
जिसके बाद ऋतिक अपनी कार की तरफ बढ़ जाते है और सुजैन भी अपनी कार की ओर चली जाती
हैं। ऋतिक और सुजैन की बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है तो कई लोग इससे काफी
सरप्राइज भी हैं।
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने
लिखा है, दोनों साथ में अच्छे लगते
थे। एक और ने लिखा है, असली जिंदगी में
ये सब नहीं चलता। एक और कमेंट है, इतना प्यार फिर
भी अलग-अलग। एक यूजर ने लिखा है, ये रिश्ता क्या
कहलाता है। एक और कमेंट है, आंख भी मार रही
है।


Download Android App
Download iOS App







