एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। जहां भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी हैं। वही मैच के दौरान भारत के कई खिलाड़ियों ने काफी प्रदर्शन किया। लेकिन फैंस अगर सबसे ज्यादा नाराज किसी के परफॉरमेंस से हैं तो वो हैं केएल राहुल की परफॉरमेंस। दरअसल ओपनिंग बैट्समैन केएल राहुल बिना खाता खोले शून्य पर ही वापस लौट गए। जिसके बाद उनको लेकर अब फैंस में काफी ज्यादा नाराजगी देखने को मिल रही हैं।वही लोगों के गुस्से का शिकार सिर्फ केएल राहुल ही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी भी जमकर हुईं हैं।

दरअसल केएल राहुल के जीरो पर आउट होने से आहत फैंस ने सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी को निशाना बनाना शुरू कर दिया। लोग इस कदर नाराज थे कि इस कपल की शादी को लेकर भी उल्टा सीधा बोलने लगे।वही इसको लेकर लोगों अब सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट और मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं।


फैंस कमेंट करते हुए लिख रहे हैं की अन्ना को राहुल की यह परफॉर्मेंस देखकर अथिया की शादी इसके साथ कैंसिल कर देनी चाहिए। तो वही एक यूजर ने मजेदार मीम में लिखा कि अथिया केएल राहुल को दिखा रही कि देखो विराट कोहली कैसे खेल रहा है। एक यूजर ने तो अथिया के फिल्मी करियर की तुलना ही केएल राहुल की बैटिंग से कर दी।


वही आथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिलेशन की खबरे अक्सर सामने आती रहती हैं। दोनों को कई जगह साथ में स्पॉट भी किया जाता हैं।
.jpg)
साथ ही कुछ समय पहले खबरे ऐसी भी सामने आई थी की आथिया और राहुल मुंबई में एक साथ फ्लैट लिए हैं जिसमे दोनों लिव-इन-रिलेशन में रहने वाले हैं।

वही इस घर का गृह प्रवेश आथिया के पिता और बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने खुद की थी।


Download Android App
Download iOS App



