Rahul Gandhi ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगाया लगे तो बॉलीवुड सेलेब्स ने किये ऐसे ट्वीट

Summary :

लोकसभा में कल यानी 20 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव की बहस चल रही थी जिसके दौरान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष Rahul Gandhi ने अपना भाषण खत्म करते ही वहां बैठे

लोकसभा में कल यानी 20 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव की बहस चल रही थी जिसके दौरान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष Rahul Gandhi ने अपना भाषण खत्म करते ही वहां बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट पर जाकर उन्हें गले लगा लिया।

Rahul Gandhi and Prime Minister Narendra Modi

 राहुल के ऐसा करने पर हर जगह उनकी ही बातें हो रही हैं। इस चर्चा में बॉलीवुड कैसे पीछे रहे सकता है। बॉलीवुड में भी राहुल के इस कदम को लेकर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।

Rahul Gandhi and Prime Minister Narendra Modi

अभिनेता राजकुमार राव ने Rahul Gandhi पर अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह दी

Raj Kumar Rao

फिल्म न्यूटन में अपनी अदाकारा से दिल जीतने वाले बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने इस घटना पर ट्वीट किया,  “आज आधिकारिक ‘हग डे’ है।”

Rahul Gandhi के गले लगाने पर अनुभव सिंहा ने यह कहा

Anubhav Sinha

फिल्म निर्देशक अनुभव सिंहा ने Rahul Gandhi के इस गले लगानी वाली घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह तो सबसे प्रचलित इमोशन है आज की राजनीति का। यह तो सबको अलाउ होना चाहिए। अनुभव सिंहा ने कवि और राजनेता कुमार विश्वास के ट्वीट पर जवाब देते हुए अपनी आने वाली फिल्म मुल्क का प्रमोशन करते हुए भी नजर आए।

रणवीर शौरी ने कुछ इस तरह दी Rahul Gandhi के इस कदम पर अपनी प्रतिक्रिया

Ranvir Shorey

अभिनेता रणवीर शौरी ने Rahul Gandhi के इस गले लगाने वाली घटना पर ट्विटर के जरिए प्रतिक्रिया दी। रणवीर शौरी ने वीडियो को ट्वीट करते हुए उसके साथ एक कैप्शन भी दिया।

श्रुती सेठ ने Rahul Gandhi के गले लगाने पर कही यह बड़ी बात

Shruti Seth

टीवी अभिनेत्री और कई रिएलिटी शोज में होस्ट रह चुकीं श्रुती सेठ ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ”सभी को हग्स भेज रही हूं।”

Desk Team