Box office Day 1 collection: जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘Dhadak’ ने की पहले दिन ताबड़तोड कमाई

Summary :

जाह्नवी कपूर की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म ‘Dhadak’ 20 जुलाई यानि की कल रिलीज हो चुकी है। फिल्म में ईशान खट्टर लीड रोल में हैं लेेेकिन पब्लिक का ज्यादातर अटेंशन

जाह्नवी कपूर की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म ‘Dhadak’ 20 जुलाई यानि की कल रिलीज हो चुकी है। फिल्म में ईशान खट्टर लीड रोल में हैं लेेेकिन पब्लिक का ज्यादातर अटेंशन श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पर है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह निर्माता करण जौहर और निर्देशक शशांक खेतान की फिल्म ‘Dhadak’ लोगों को खूब पंसद आ रही है। और काफी बेहतरीन रिस्पांस मिल रहा है।

फिल्म धड़क की पहले दिन की कुल कमाई

बता दें कि फिल्म ‘Dhadak’  कुल 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। जिसमें से 2235 स्क्रीन भारत में और 556 स्क्रीन्स भारत के बाहर हैं। बॉक्स ऑफिस पर  पहले दिन की कमाई के मामले में ‘धड़क’ ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ‘Dhadak’  ने बॉक्स ऑफिस पर 8.71 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। यह शानदार आंकड़ा है। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की पुष्टी करते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है।

 बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ‘Dhadak’ ने आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म धड़क ने बॉक्स ऑफिस पर 8.71 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है।

यह शानदार आंकड़ा है। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की पुष्टी करते हुए सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। ‘Dhadak’ फिल्म का बजट 50 करोड़ है। ऐसे में जाह्नवी की पहली फिल्म होने की वजह से कलेक्शन एक हिसाब से ठीक कहा जा रहा है।

बता दें क‍ि जान्‍हवी कपूर ने इस फ‍िल्‍म में पार्थवी का क‍िरदार न‍िभाया है जो मधुकर (ईशान खट्टर) से प्‍यार करने लगती है। दोनों घर वालों की मर्जी के ख‍िलाफ एक दूसरे के होने का फैसला करते हैं और भागकर कोलकाता पहुंच जाते हैं।

राजस्‍थान की पृष्‍ठभूम‍ि पर बनी ये फ‍िल्‍म एक प्रेम कहानी है। ये फ‍िल्‍म मराठी भाषा की सुपरह‍िट फ‍िल्‍म सैराट का ह‍िंदी रीमेक है।

Desk Team