हाल ही में निर्देशक राजकुमार हिरानी ने हाल ही में Sanjay Dutt की लाइफ पर फिल्म ‘संजू’ नाम से बायॉपिक बनाई। जिसने बॉक्स ऑफिस पर तबाड़तोड़ कमाई की और लोगों ने भी इसे काफी ज्यादा पसंद किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 320 करोड़ रुपयों से अधिक का व्यापार किया है।
जबकि एक वर्ग को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई और उनका कहना था कि इस फिल्म को Sanjay Dutt की छवि सुधारने के लिए ही बनाया गया है। लेकिन अब फिल्ममेकर वर्मा ने धोषणा की है कि वह संजय दत्त की जिंदगी पर फिल्म बनाएंगे।
अब संजय दत्त की रियल लाइफ पर बनेगी फिल्म
साथ ही पूरा सच मुंबई मिरर के अनुसार रामगोपाल वर्मा की फिल्म नाम ‘संजू: द रियल स्टोरी’ है और वर्मा ने उस पर काम भी करना शुरू कर दिया है। यह फिल्म Sanjay Dutt की लाइफ की सिर्फ दो ही घटनाओं पर आधारित होगी- AK-56 राइफल और 1993 में मुंबई बम ब्लास्ट।
बता दें कि 1993 के मुंबई ब्लास्ट के बाद Sanjay Dutt ने कबूल किया था कि AK-56 राइफल को अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और रियाज़ सिद्दिकी ने उनके घर डिलिवर किया था।
वह हथियार हथियारों के उस जखीरे और षड्यंत्र का हिस्सा था जो मुंबई पर अटैक करने के लिए रचा गया था। इस फिल्म का अभी के लिए नाम संजू: द रियल स्टोरी होगा।
इसके पीछे कारण यह है कि एक ओर Sanjay Dutt के जीवन पर बनी फिल्म संजू जहां बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नये रिकॉर्ड बना रही है वही फिल्म संजू के माध्यम से संजय दत्त की छवि सुधारने की बात भी सामने आ रही है।
एेसा कहा जा रहा है कि फिल्म ‘संजू’ में उन्होंने इस फिल्म के माध्यम से Sanjay Dutt के जीवन की सभी बातों को उजागर नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार संजय दत्त के जीवन से जुड़े इसी विषय पर रामगोपाल वर्मा की फिल्म आधारित होगी।


Download Android App
Download iOS App








