अगर आप ग्लैमरस नहीं हो तो,कॉफी विद करण में नहीं मिलेगी एंट्री,गौरी खान ने किया ये बड़ा खुलासा

Summary :

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो कॉफी विद करण इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ हैं।शो में जल्द ही बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान शिरकत करने वाली हैं। जहां गौरी करण जौहर की जमकर खिचाई करते हुए नजर आ रही हैं।

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो कॉफी विद करण इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ हैं। दरअसल शो में अब तक कई ऐसे सेलेब्स एंट्री कर चुके हैं जिनकी सीक्रेट्स सुन दर्शक भी आश्चर्य रह गए हैं।  ‘कॉफी विद करण 7’में सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई चौकाने वाली बातें सामने रखी हैं।आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विजय देवरकोंडा और आमिर खान जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। जल्द ही बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान करण जौहर के शो में शिरकत करने वाली हैं। जहां गौरी करण जौहर की जमकर खिचाई करते हुए नजर आ रही हैं। 
Koffee with Karan Season 7 begins today - Exchange4media
दरअसल गौरी खान स्पेशल एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया हैं। जहां प्रोमो काफी मजेदार देखने को मिल रहा हैं। वही इस दौरान गौरी के साथ भावना पांडे और महीप कपूर भी  साथ पहुंची हैं।वही अकसर हम ये देखते हैं की करण जौहर शो में आए सेलेब्स की टांग खिचाई करते रहते हैं। लेकिन इस बार गौरी खान ने खुद शो के होस्ट करण जौहर की जमकर क्लास लगाई हैं। 
जहां गौरी ये कहती हुई दिख रही हैं की करण जौहर किस तरह के सितारों को अपने शो पर बुलाना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं गौरी खान ने ये भी बताया है कि वो अब तक भी करण जौहर के शो में क्यों नहीं नजर आईं।’करण जौहर ने कभी भी मुझे अपने शो पर आने के लिए नहीं कहा। मुझे लगता है कि एक बार उसने मुझे न्योता भेजा था।
Koffee With Karan S7 Ep 12: Gauri Khan has best dating advice for Suhana;  Shah Rukh joins too but... | Ott News – India TV
आगे गौरी खान ने कहा, ‘मैं अपने लुक को लेकर काफी कंफ्यूज थी। अगर आपको करण जौहर के शो में आना है तो ग्लैमरस दिखना बहुत जरूरी है। अगर आप अच्छे नहीं दिखोगे तो करण जौहर आपको अपने शो में नहीं बुलाएगा। करण जौहर के शो में जाने के लिए तैयार होना बहुत जरूरी है। और यही वजह हैं की मुझे यहां आने से पहले रेडी होने में काफी ज्यादतीमे भी लगा। इतना ही नहीं शो के दौरान गौरी ने अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बड़े खुलासे किए हैं। जसी सुनने के वबाद हर कोई शोक हैं। 
वेल प्रोमो देखने के बाद तो यही लगता हैं की गौरी खान स्पेशल ये एपिसोड काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला हैं। साथ ही दर्शको को खूब मसाला भी मिलने वाला हैं।  

Desk Team