Ikk Kudi Movie Review: Comedy और Emotions से भरपूर Shehnaaz Gill की फिल्म, क्या लोगों के दिल में बना पाएगी अपनी जगह?

Summary :

Ikk Kudi Movie Review: पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल की मंच अवेटेड फिल्म Ikk Kudi आज यानि 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकीं है। इस फिल्म को पंजाबी भाषा में रिलीज किया गया है, जिसे खुद शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) ने प्रोड्यूस भी किया है। वहीं इस फिल्म को अमरजीत सिंह सरोन (Amarjit Singh) द्वारा लिखा और निर्देशित किया है। इसी बीच आइए जानते है कि फिल्म Ikk Kudi की कहानी क्या है और क्या शहनाज गिल की बड़े पर्दे पर वापसी दर्शकों का दिल जितने में कामयाब हो पाएगी या नहीं? Ikk Kudi…

Ikk Kudi Movie Review: पंजाब की कैटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल की मंच अवेटेड फिल्म Ikk Kudi आज यानि 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकीं है। इस फिल्म को पंजाबी भाषा में रिलीज किया गया है, जिसे खुद शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) ने प्रोड्यूस भी किया है। वहीं इस फिल्म को अमरजीत सिंह सरोन (Amarjit Singh) द्वारा लिखा और निर्देशित किया है। इसी बीच आइए जानते है कि फिल्म Ikk Kudi की कहानी क्या है और क्या शहनाज गिल की बड़े पर्दे पर वापसी दर्शकों का दिल जितने में कामयाब हो पाएगी या नहीं?

Ikk Kudi Movie Review: फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है साल 1950 से, जहां शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) तेजों के किरदार में नजर आ रही है। तेजों को कीकर नाम के एक लड़के से प्यार हो जाता है, जिस किरदार को सिंगर और एक्टर जस ने निभाया है। वहीं दूसरी और फिल्म में आज के दौर को दिखाया गया है, जहां तेजों अपनी पोती सिम्मी के लिए एक अच्छा रिश्ता ढूंढ रही है। सिम्मी के किरदार को भी शहनाज़ गिल द्वारा निभाया गया है, जिसके बाद ऐसा कहा जा सकता है कि शहनाज को फिल्म में डबल रोल में देखना शहनाज़ के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

आगे फिल्म में दिखाया गया है सिम्मी को डर है कि उसकी शादी गलत लड़के से हो गई तो उसकी जिंदगी बर्दाद हो जाएगी। इसलिए सिम्मी अपने परिवार के साथ मिलकर ये फैसला करती है कि वह लड़के के बैकग्राउंड के बारे में जाना चाहती है और देखना चाहती है क्या वो लकड़ा जो उसके परिवार ने उसके लिए चुना है वो सही है भी या नहीं। यहीं से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है कि क्या सिम्मी अपने लिए सही लड़का चुन पाएगी? वहीं क्या सिम्मी की दादी तेजों को उसके दौर में उनका प्यार मिल पाया था या नहीं?

फिल्म का डायरेक्शन

Ikk Kudi Movie Review
Ikk Kudi Movie Review (Credit: Social Media) 

फिल्म के डायरेक्शन की बात की जाएं तो 1950 के दशक और आज के दौर को अमरजीत सिंह (Amarjit Singh) सरोन द्वारा बखूबी तरीके से दिखाने की कोशिश की है। हालांकि फिल्म पंजाबी में होने के कारण कहीं- कहीं आपको सबटाइटल्स का सहारा लेना पड़ेगा, जो इस फिल्म के एक रुकावट जैसा लग सकता है। फिल्म की खास बात ये है कि इसमें कॉमेडी के साथ-साथ आपको कुछ इमोशनल पल भी देखने को मिलेंगे, जो आपकी आंखें नम कर देगा।

Ikk Kudi Starcast: शहनाज की एक्टिंग और स्टारकास्ट

Ikk Kudi Starcast
Ikk Kudi Starcast (Credit: Social Media) 

शहनाज की एक्टिंग की बात कि जाए तो 1950 वाली तेजों और आज की दौर की सिम्मी को एक्ट्रेस से बेहतरीन तरीके से निभाया है और कहा जा सकता है कि बतौर लीड एक्ट्रेस शहनाज ने फिल्म की कहानी के साथ पूरी तरह जस्टिस किया है। वहीं एक्ट्रेस निर्मल ऋषि (Nirmal Rishi)  सिम्मी ने भी एक बार फिर अपने अभिनय के साथ ये साबित कर दिया कि अनुभवी कलाकार की बात ही कुछ और होती है। इस फिल्म में सिम्मी की दादी के तौर पर निर्मल ऋषि उन्हें पूरा स्पोर्ट करते हुए दिखाई दे रही है। इसके अलावा गुरप्रीत घुग्गी (Gurpreet Ghuggi) फिल्म में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे है।

Shehnaaz Gill: देखे या नहीं?

Shehnaaz Gill
Shehnaaz Gill (Credit: Social Media) 

अगर आप फैमिली के साथ बैठकर एक अच्छा समय बिताना चाहते है और हंसी के साथ-साथ एक इमोशनल कहानी से जुड़ना चाहते है तो ये फिल्म आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। PunjabKesari.Com इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार्स की रेटिंग देता है।

ये भी पढ़ें: Ananya Pandey net worth: 27 की उम्र में Ananya Panday हैं इतने करोड़ संपत्ति की मालकिन, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Yashika Jandwani