Aaj Ka Mausam 31 Oct: छाता लेकर निकलें बाहर! 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 31 Oct: दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों में सर्द हवाओं का सितम जारी है। ठंड अब लगातार बढ़ती जा रही है घरों में अब पंखे भी बंद हो गए। वहीं दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता में सुबह मामूली सुधार हुआ, लेकिन यह अभी भी “खराब” श्रेणी में बनी हुई है, कई क्षेत्रों में हाल के दिनों की तुलना में आसमान साफ और बेहतर दृश्यता देखी गई। चक्रवात मोंथा तूफान का कहर अब बिहार में देखने को मिला है यहां कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम…

Aaj Ka Mausam 31 Oct: दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों में सर्द हवाओं का सितम जारी है। ठंड अब लगातार बढ़ती जा रही है घरों में अब पंखे भी बंद हो गए। वहीं दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता में सुबह मामूली सुधार हुआ, लेकिन यह अभी भी “खराब” श्रेणी में बनी हुई है, कई क्षेत्रों में हाल के दिनों की तुलना में आसमान साफ और बेहतर दृश्यता देखी गई।

चक्रवात मोंथा तूफान का कहर अब बिहार में देखने को मिला है यहां कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईए विस्तार से जानते है आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा।

Aaj Ka Mausam 31 Oct: Delhi Weather Today

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today (source: social media)

दिल्ली में आज AQI में हल्का सुधार हुआ है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह 8 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 268 दर्ज किया गया, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री रहने तक का अनुमान है।

Uttar Pradesh Weather Today

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। 30 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश हुई थी और 31 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना जताई है। IMD ने 31 अक्टूर से 6 नवंबर तक भारी बारिश का अनुमान जताया है साथ ही लोगों को सावधान रहने की भी अपील की है।

Bihar Weather Today

Bihar Weather Today
Bihar Weather Today (source: social media)

चक्रवात मोंथा बिहार में कहर बरपा रहा है जिससे कल बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं बक्सर, पटना, नालंदा, गोपालगंज, सारण, दरभंगा, भोजपुर, रोहतास में 31 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है।

Rajasthan Weather Today

Rajasthan Weather Today
Rajasthan Weather Today (source: social media)

राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है। कई जिलों में कल देर रात बारिश हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 5 दिनों तक मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा और उसके बाद मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 30 Oct: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, AQI 400 के पार, UP में बदलेगा मौसम, जानें आज का वेदर अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।