Aaj Ka Mausam 30 Oct: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, AQI 400 के पार, UP में बदलेगा मौसम, जानें आज का वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 30 Oct: दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों में सर्द हवाओं का सितम जारी है। ठंड अब लगातार बढ़ती जा रही है घरों में अब पंखे भी बंद हो गए। वहीं दिल्ली में आज प्रदूषण, कोहरा और धुंध का ट्रिपल अटैक देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। चक्रवात मोंथा तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईए विस्तार से जानते है आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा और किन राज्यों…

Aaj Ka Mausam 30 Oct: दिल्ली समेत कई राज्यों में सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है और पहाड़ों में सर्द हवाओं का सितम जारी है। ठंड अब लगातार बढ़ती जा रही है घरों में अब पंखे भी बंद हो गए। वहीं दिल्ली में आज प्रदूषण, कोहरा और धुंध का ट्रिपल अटैक देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है। चक्रवात मोंथा तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईए विस्तार से जानते है आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Weather Today

Aaj Ka Mausam 30 Oct
Aaj Ka Mausam 30 Oct (source: social media)

दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है पहले सिर्फ प्रदूषण का अटैक देखने को मिलता था लेकिन आज दिल्ली में प्रदूषण, धुंध और कोहरा का ट्रिपल अटैक देखने को मिला है। जिससे दिल्ली वालों को अब सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है वहीं तापमान गिरने से धूप का असर कम महसूस होगा। बता दें कि दिल्ली में आज AQI 400 के पार है।

Tamil Nadu Weather Today

मोंथा चक्रवात के बाद तमिलनाडु में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में चक्रवात ‘मोंथा’ के कमजोर पड़ने से बारिश का असर बना हुआ है। तमिलनाडु के कई हिस्सों में रात में हल्की बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा गर्मी टोंडी में महसूस हुई, जहां पारा 34.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। वहीं, मैदानी इलाकों में करूर परमथी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Rajasthan Weather Today

Rajasthan Weather Today
Rajasthan Weather Today

राजस्थान में मौसम ने करवट ले ली है। दौसा में रात भर हुई बारिश के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में मौसम का पहला घना कोहरा छाया रहा। अचानक आए इस बदलाव से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं जिले भर में हल्की बारिश जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है और अगले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है।

Uttar Pradesh Weather Today

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी मौसम बदलने की संभावना जताई है और 30 अक्टूबर तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं जौनपुर, मऊ, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ तेज हवा और 31 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 29 Oct: दिल्ली में बढ़ी ठंड, चक्रवात मोंथा से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।