Aaj Ka Mausam 29 Oct: दिल्ली में बढ़ी ठंड, चक्रवात मोंथा से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Aaj Ka Mausam 29 Oct: दिल्ली में सुबह शाम ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही धुंध की चादर में दिल्ली लिपटी हुई नजर आ रही है। वहीं चक्रवात मोंथा तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए है और पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आईए विस्तार से जानते है आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mausam 29 Oct: Delhi Weather Today दिल्ली में आज सुबह AQI ज़्यादातर…

Aaj Ka Mausam 29 Oct: दिल्ली में सुबह शाम ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही धुंध की चादर में दिल्ली लिपटी हुई नजर आ रही है। वहीं चक्रवात मोंथा तूफान के कारण कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में बारिश के आसार बने हुए है और पहाड़ों पर बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। आईए विस्तार से जानते है आज देशभर में कैसा मौसम रहेगा और किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam 29 Oct: Delhi Weather Today

Delhi Weather Today
Delhi Weather Today (source: social media)

दिल्ली में आज सुबह AQI ज़्यादातर जगहों पर बेहद खराब और खराब श्रेणी में रहा। सुबह 7 बजे तक दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में AQI 308 के साथ बेहद खराब बना हुआ है। आनंद विहार में भी AQI 307 के साथ बेहद खराब बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश के आसार नहीं है और 1  नवंबर से दिल्ली में ठंड बढ़ने के आसार लगाए है।

Maharashtra Weather Today

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले तीन घंटों में हल्की बारिश की संभावना के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें जलगांव, धुले, नासिक, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सांगली, मुंबई शहर, मुंबई उपनगरीय और पुणे जिले शामिल हैं। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। IMD ने नागरिकों से सतर्क रहने और बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने का आग्रह किया है।

Goa Weather Today

Goa Weather Today
Goa Weather Today (source: social media)

IMD के अनुसार, 29 अक्टूबर को कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तूफान आ सकता है। 29 अक्टूबर को मध्य महाराष्ट्र और 29-31 अक्टूबर के दौरान गुजरात क्षेत्र में, 28-31 अक्टूबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। IMD ने अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ गरज के साथ बारिश की भी चेतावनी दी है।

UttarPradesh Weather Today

UttarPradesh Weather Today
UttarPradesh Weather Today (source: social media)

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने और बादल छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है और कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। बता दें कि मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर के लिए बारिश की संभावना जताई है जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

ALSO READ:  Aaj Ka Mausam 28 Oct: बारिश ने गिराया तापमान, Montha तूफान मचाएगा तबाही, इन राज्यों में हाई अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।