अर्जुन रामपाल से जुड़े ड्रग्स मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरे है की इस बार भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हाथ कुछ नहीं लगा। हर बार की तरह इस बार भी बस पूछताछ हुई लेकिन कुछ साबित नहीं हो पाया।
वैसे इन दिनों सुनी- सुनाई बातों के आधार पर एनसीबी बॉलीवुड स्टार्स को निशाना बना रही है। ऐसे में उन्होंने एक्टर अर्जुन रामपाल से दोबारा पूछताछ तो की पर एनसीबी के हाथ ऐसा कोई सबूत नहीं लगा जिससे वो अर्जुन रामपाल के खिलाफ कोई केस बना सकें। अर्जुन ने तो यहां तक कह दिया है कि एनसीबी को शायद उनके नाम को लेकर गलतफहमी हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन रामपाल ने एनसीबी के सारे सवालों के साफ- साफ जवाब दिए हैं। खबरों की माने तो इस पूछताछ के दौरान अर्जुन ने एक बार भी अपना पेशेंस नहीं खोया और पूरे समय अपनी उन बातों पर डटे रहे जो वो पहली पूछताछ में ही एनसीबी को बता चुके थे।

इसी बीच पता चला है कि एनसीबी को ही अब इस मामले में सामने आए नाम ‘अर्जुन’ के अर्जुन रामपाल होने का पक्का यकीन नहीं है और ना ही उनके पास ऐसा कोई सबूत है जिससे अर्जुन रामपाल के ड्रग्स कारोबार में शामिल होने का सबूत मिलता हो।

बता दे, अर्जुन रामपाल के घर से मिली दवाइयों को लेकर जरूर एनसीबी एक्शन में रही है लेकिन अर्जुन का कहना है कि उनके घर से मिली दो दवाइयों में से एक उनके कुत्ते के लिए है और दूसरी उनकी बहन की है। दोनों दवाएं डॉक्टर्स के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही खरीदी गईं।

खबरों के मुताबिक पूछताछ के दौरान अर्जुन ने एनसीबी से ये भी कहा कि उनकी दोस्त के भाई की चैट में जिस अर्जुन का जिक्र बताया जा रहा है, वो अर्जुन कोई दूसरा भी हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App




