जल्द ही दर्शकों को सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के अगले एपिसोड में खूबसूरत एक्ट्रेस रीना रॉय दिखाई देंगी। शो में कंटेस्टेंट रीना की फिल्मों के सुपरहिट गाने गाते दिखाई देंगे। शो की कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल रीना रॉय के मशहूर गाना ‘शीशा हो या दिल हो’ को गाती नजर आएंगी और रीना रॉय उनकी गायिकी से बेहद इंप्रेस होंगी। इसी दौरान रीना रॉय ने अपने दौर के कई शानदार किस्से भी दर्शकों के साथ शेयर किए। अभिनेत्री ने साझा किया कि अनु मलिक उस गली के चक्कर लगाते थे जहां वो रहती थी।

अनु मलिक यह सुनकर दंग रह जाएंगे। इसके अलावा रीना ये भी कहती है कि अनु मलिक इलाके के सबसे सभ्य परिवार की लड़की के साथ भाग गए थे और उन्होंने उससे शादी कर ली है। अनु मलिक के इस पक्ष के बारे में जानकर कंटेस्टेंट और होस्ट आदित्य नारायण सहित सेट पर हर कोई हैरान रह जाता है. रीना रॉय की बातों को सुनकर, ‘इंडियन आइडल 12’ के होस्ट आदित्य नारायण कहते हैं कि 12 साल बाद शो की टीम को म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के बारे में ये सारी बातें पता चलीं।

वहीं, रीना रॉय अपने दौर के गानों के साथ शो का आनंद ले रही हैं। ‘इंडियन आइडल 12’ का फिनाले नजदीक है। जिसकी मेकर्स जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतते हुए देखना चाहते हैं। अब शो का विनर कौन होगा इस बात का पता जल्द ही चल जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



