संक्रमण के चलते लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति पूर्ववत है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एसजीपीजीआई के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने रविवार को बताया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनके स्वास्थ्य की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।
कल्याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी एवं कॉर्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। संस्थान के निदेशक प्रो आर के धीमान उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को पिछली चार जुलाई को संक्रमण और हल्की बेहोशी की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया संस्थान में किया जा रहा था।


Download Android App
Download iOS App



