Samay Raina के शो में Varun Dhawan की लगी क्लास! ‘नेपोटिज्म’ से लेकर ‘जानवर’ एक्सप्रेशन पर कॉमेडियन ने उड़ाया मज़ाक

Summary :

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'India's Got Latent Season 2' का नया एपिसोड आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है। शो में बतौर गेस्ट पहुँचे बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और '12वीं फेल' फेम मेधा शंकर के सामने समय रैना ने नेपोटिज्म, स्ट्रगल और फिल्मों पर ताने मारे,समय ने वरुण की अपकमिंग फिल्म के नाम से लेकर उनके 'जानवर' वाले साइड-स्माइल एक्सप्रेशन तक का जमकर मज़ाक उड़ाया। जवाब में वरुण ने समय को देश का "मोस्ट इनएप्रोप्रियेट पर्सन" करार दिया। जानिए इस पूरे एपिसोड का के बारे में।

India’s Got Latent Season 2 Update: कॉमेडियन समय रैना का कंट्रोवर्शियल और बेहद पॉपुलर शो ‘India’s Got Latent Season 2’ क बार फिर सबकी ज़ुबान पर है। नए एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और ’12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर गेस्ट जज बनकर पहुँचे। लेकिन शो की शुरुआत होते ही समय रैना ने अपने ट्रेडमार्क अनफिल्टर्ड अंदाज़ में वरुण धवन को निशाने पर ले लिया। नेपोटिज्म के तानों से लेकर गुजरात शोज़ बैन और नींबू पानी वाले प्रैंक तक- समय ने वरुण धवन को रोस्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ा, जिसके जवाब में वरुण ने भी हँसते हुए समय को देश का सबसे ख़राब बंदा बता दिया।

“है पापा डायरेक्टर तो एक्टर होना ही है” — समय ने नेपोटिज्म पर मारा सीधा पंच

 

एपिसोड के दौरान बातचीत के बीच जब वरुण धवन अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है‘ का ज़िक्र कर रहे थे, तो समय रैना ने बिना एक सेकेंड गंवाए फिल्म का टाइटल ही बदल डाला। समय ने तुरंत पंच मारते हुए कहा-“है पापा डायरेक्टर तो एक्टर होना ही है!” यह सुनते ही सेट पर मौजूद मेधा शंकर और सारे लोग जोर-जोर से हँस पड़े।

बात यही नहीं रुकी, जब एक कंटेस्टेंट ने वरुण के एक्टिंग स्ट्रगल की तारीफ की तो समय ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा- “हाँ-हाँ, हैबिटैट का रास्ता ढूंढने में ही इनका सारा स्ट्रगल निकल गया” वहीं नेपोटिज्म पर तंज कसते हुए समय ने यह तक कह दिया कि आलिया भट्ट के बाद अब वरुण शो में आए हैं, जिससे साबित होता है कि उनके शो का लेवल
नीचे गिरता जा रहा है।

‘जानवर’ एक्सप्रेशन और कुत्ते जैसा मुंह बनाने पर सोशल मीडिया पर ट्रॉल हुए समय

Varun Dhawan Janwar Expression Roast
Varun Dhawan Janwar Expression Roast ( Source: Social Media)

शो के दौरान समय रैना ने एक फनी सेगमेंट में ‘जानवर‘ का टॉपिक छेड़ दिया। समय ने कहा- “चलो हम सब मिलकर एक-एक जानवर की एक्टिंग करते हैं” और यह कहते ही समय ने वरुण धवन की फिल्मों वाला फेमस ‘Side-Smile‘ और कुत्ते जैसा एक्सप्रेशन रीक्रिएट करना शुरू कर दिया।

इशारों-इशारों में खुद को ‘जानवर‘ कहे जाने पर वरुण धवन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने भी समय का साथ देते हुए वही एक्सप्रेशन दोहराया। हालांकि, इस क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर समय रैना को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है, जहाँ लोग इसे एक्टर का अपमान बता रहे हैं।

“3 FIR और गुजरात में बैन!” – लेमनेड प्रैंक के बीच छलका समय रैना का दर्द

Samay Raina Varun Dhawan India's Got Latent Season 2
Samay Raina Varun Dhawan India’s Got Latent Season 2 ( Source: Social Media)

रोस्टिंग के बीच जब वरुण धवन ने पीने के लिए नींबू पानी (Lemonade) मंगवाया, तो समय रैना और बाकी जजों ने माहौल ऐसा बना दिया जैसे वरुण सेट पर दारू पी रहे हों। वरुण बेचारों की सफाई देते-देते हालत पतली हो गई।

इसी दौरान जब गुजरात से आए एक कंटेस्टेंट ने समय से अहमदाबाद के लोगों को चीयर करने को कहा, तो समय का दर्द छलक पड़ा। समय ने सीधे अधिकारियों से अपील करते हुए कहा- “अहमदाबाद अथॉरिटीज़, मुझे शो करने दो यार, मुझे वहाँ परफॉर्म करना बहुत पसंद है!” समय ने बताया कि उन पर 3-3 FIR दर्ज हैं और पिछले एक साल से गुजरात में उनके शोज़ बैन हैं। इस पर वरुण धवन ने चुटकी लेते हुए कहा- “यह बंदा देश का सबसे इनएप्रोप्रियेट इंसान है, लेकिन फिर भी लोग इसे प्यार करते हैं!”

Read More: Mohanlal Next Movie: क्या हुआ था यूक्रेन की उन अंधेरी रातों में? Mohanlal और Arjun Rampal..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।