Mohanlal Next Movie: क्या हुआ था यूक्रेन की उन अंधेरी रातों में? Mohanlal और Arjun Rampal की इस नई फिल्म से उठेगा पर्दा

Summary :

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मच-अवेटेड फिल्म 'L367' का ऑफिशियल नाम अब सामने आ गया है। इस पैन-इंडिया एक्शन-ड्रामा का टाइटल 'ऑपरेशन गंगा - ए नेशंस प्रॉमिस' (Operation Ganga - A Nation's Promise) रखा गया है। 'ऑपरेशन गंगा' उस असली मिशन की कहानी है, जब यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों को सुरक्षित घर वापस लाया गया था। नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर विष्णु मोहन के डायरेक्शन में बन रही इस बड़ी फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से और आदिल हुसैन भी मेन रोल्स में नजर आएंगे।

साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल के फैंस के लिए बेहद खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में बनी उनकी नई फिल्म ‘L367’ का आखिरकार ऑफिशियल नाम अनाउंस कर दिया गया है। मेकर्स ने इस बड़े प्रोजेक्ट का नाम ‘ऑपरेशन गंगा – ए नेशंस प्रॉमिस’ रखा है। ये फिल्म सिर्फ एक इमेजिनरी कहानी नहीं है, बल्कि भारत के उस ऐतिहासिक और ये उस बहादुरी भरे मिशन पर बनी है, जिसने पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया था। इस बड़ी फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीत चुके डायरेक्टर विष्णु मोहन बना रहे हैं, और इसे बहुत बड़े लेवल पर तैयार किया जा रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध के खौफनाक मंजर और असली हीरो की दास्तान

Mohanlal Next Movie
Mohanlal Next Movie ( Source: Social Media)

फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा‘ की कहानी रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी उस जंग के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था। युद्ध के समय यूक्रेन की सरजमीं पर हजारों भारतीय छात्र और नागरिक मौत के साए में फंस गए थे। उस बेहद बहुत मुश्किल और नाजुक समय में भारत सरकार ने अपने नागरिकों को वतन वापस लाने के लिए एक खास और जांबाज अभियान चलाया था, जिसे ‘ऑपरेशन गंगा‘ नाम दिया गया था। पर्दे पर यही दिखाया जाएगा कि कैसे गोलियों और बमबारी की गूंज के बीच भारतीय तिरंगे की ताकत ने हजारों युवाओं को नई जिंदगी दी। मोहनलाल इस पूरे मिशन की कमान संभालते हुए एक मजबूत किरदार में दिखेंगे।

बॉलीवुड और साउथ का महासंगम: अर्जुन रामपाल संग दिखेंगे ये बड़े सितारे

Operation Ganga A Nations Promise
Operation Ganga A Nations Promise ( Source: Social Media)

फिल्म की स्टारकास्ट बेहद दमदार और दिलचस्प है। इसमें सिर्फ साउथ के स्टार्स ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के फेमस एक्टर अर्जुन रामपाल भी एक खास और पावरफुल रोल में नजर आएंगे। उनके साथ भाग्यश्री बोर्से, आदिल हुसैन और साउथ के एक्सपीरियंस आर्टिस्ट पार्थिबन भी स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। इस तरह से मेकर्स ने हर भाषा के दर्शकों को जोड़ने के लिए एक परफेक्ट स्टारकास्ट को चुना है। श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले गोकुलम गोपालन इस फिल्म का  प्रोडक्शन कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़ेगी ‘पुष्पा’ और ‘धुरंधर’ की शानदार टीम

Pushpa camera man new movie
Pushpa camera man new movie ( Soource: Social Media)

इस फिल्म को तकनीकी तौर पर हॉलीवुड लेवल का बनाने के लिए देश की सबसे बेहतरीन टेक्निकल टीम को साथ लाया गया है। ‘पुष्पा’ के कैमरा-मैन मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक ही इस फिल्म की शूटिंग और सीन्स की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं ‘किल‘ और ‘धुरंधर‘ जैसी फिल्मों में रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस डिजाइन करने वाले सी यंग ओह फिल्म के एक्शन डायरेक्टर हैं।

इसके अलावा ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक‘ और ‘पद्मावत‘ जैसी फिल्मों में साउंड का जादू बिखेरने वाले बिश्वदीप चटर्जी इसका साउंड डिजाइन कर रहे हैं। फिल्म में वीएफएक्स का काम ‘कांतारा’ से जुड़े के. वी. संजीत संभालेंगे, जबकि मिलिट्री एडवाइजर के तौर पर स्क्वाड्रन लीडर वरलिन पंवार (जिन्होंने ‘फाइटर’ और ‘बॉर्डर 2’ में काम किया है) टीम को गाइड कर रहे हैं।

Read More: Junior NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ में शाहिद कपूर की धमाकेदार एंट्री!, जानें क्या होगा रोल..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।