Junior NTR की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ड्रैगन’ में शाहिद कपूर की धमाकेदार एंट्री!, जानें क्या होगा रोल?

Summary :

जूनियर एनटीआर की आने वाली बहुचर्चित पैन-इंडिया फिल्म 'ड्रैगन' 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और रुक्मिणी वसंत के अलावा शाहिद कपूर और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यदि शाहिद कपूर के जुड़ने की पुष्टि होती है, तो यह उनके करियर की पहली साउथ इंडियन फिल्म होगी, जिसमें कई अन्य दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। साल 2027 में 11 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म के आए दिन कुछ ना कुछ नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में शूटिंग के दौरान जूनियर एनटीआर के घायल होने की खबर आई थी, जिसके बाद वह कुछ समय के लिए ब्रेक पर ऐसी जानकारी सामने आई थी। इसी बीच फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर भी अब एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।

फिल्म में नजर आएगी स्टार्स की फौज

Shahid Kapoor Entry In Dragon Film
Shahid Kapoor Entry In Dragon Film (Source: Google)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर के साथ इस पैन-इंडिया फिल्म में रुक्मिणी वसंत लीड रोल निभा रही हैं। वहीं, अब इस प्रोजेक्ट में बॉलीवुड के दमदार कलाकार शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के भी शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। आलिया और एनटीआर की जोड़ी: इससे पहले यह सुपरहिट जोड़ी एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ में साथ नजर आ चुकी है।

शाहिद का साउथ डेब्यू

Shahid Kapoor Debut In South Cinema
Shahid Kapoor Debut In South Cinema (Source: Google)

अगर शाहिद कपूर के इस फिल्म से जुड़ने की खबर ऑफिशियल तौर पर पक्की हो जाती है, तो यह उनके करियर की पहली साउथ इंडियन फिल्म होगी। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक उनके किरदार को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

दमदार कलाकारों से सजी है फिल्म

Star Cast Of Dragon Film
Star Cast Of Dragon Film (Source: Google)

जानकारी के लिए आपको बात दें कि ‘ड्रैगन’ में लीड एक्टर्स के अलावा कई जाने-माने चेहरे अहम रोल में दिखाई देंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में बीजू मेनन, रुक्मिणी वसंत, खुशबू सुंदर, गुरु सोमसुंदरम, राजीव कनकला, अनिल कपूर और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट

Shahid Kapoor Workfront
Shahid Kapoor Workfront (Source: Google)

बात करें शाहिद कपूर के करियर की, तो वह हाल ही में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म में नजर आए थे, जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा, फैंस को उनकी सुपरहिट अमेज़ॅन प्राइम वेब सीरीज ‘फर्जी 2’ (Farzi Season 2) का भी बेसब्री से इंतजार है।

Read More: इस फिल्म में भगवान कृष्ण का रोल निभाएंगे Vijay Devarkonda? जानें पूरी डिटेल्स

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।