इस फिल्म में भगवान कृष्ण का रोल निभाएंगे Vijay Devarkonda? जानें पूरी डिटेल्स

Summary :

गुजराती ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘लालो: कृष्ण सदा सहायते’ के तेलुगु रीमेक की तैयारियां चल रही हैं और दिल राजू ने इसके राइट्स खरीद लिए हैं। पहले राम चरण का नाम चर्चा में था, लेकिन अब रिपोर्ट्स में विजय देवरकोंडा के भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने की बात सामने आ रही है। ओरिजिनल फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर इतिहास रचा था, जबकि विजय जल्द रश्मिका मंदाना के साथ एक पीरियड एक्शन-ड्रामा में भी नजर आएंगे।

गुजराती सिनेमा की सुपरहिट फिल्म ‘लालो: कृष्ण सदा सहायते’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया था। भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और एक आम इंसान के अटूट विश्वास पर बेस्ड इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब इस सक्सेसफुल फिल्म के तेलुगु रीमेक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर तेलुगु प्रोड्यूसर दिल राजू ने फिल्म के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं। शुरुआत में चर्चा थी कि राम चरण फिल्म में भगवान श्री कृष्ण का रोल निभा सकते हैं। हालांकि, अब विजय देवरकोंडा का नाम इस किरदार के लिए सामने आ रहा है।

Vijay Devarkonda Upcoming Film: विजय देवरकोंडा निभा सकते हैं कृष्ण का किरदार

Vijay Deverakonda Upcoming Film
Vijay Deverakonda Upcoming Film (Source: Google)

एक तेलुगु मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लालो’ के तेलुगु रीमेक में विजय देवरकोंडा को भगवान कृष्ण के रोल के लिए चुने जाने की चर्चा है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। ओरिजनल गुजराती फिल्म का निर्देशन अंकित सखिया ने किया था। ये कहानी एक ऐसे परेशान इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में भगवान कृष्ण का आगमन होता है। इसके बाद वह आत्म-खोज और विश्वास के एक अलग रास्ते पर निकल जाता है। ओरिजिनल फिल्म में भगवान कृष्ण का किरदार श्रुहद गोस्वामी ने निभाया था। अब तेलुगु वर्जन में इस रोल के लिए विजय देवरकोंडा का नाम चर्चा में है।

विजय के लिए अलग तरह का किरदार होगा

Vijay Deverakonda Character
Vijay Deverakonda Character (Source: Google)

अगर विजय देवरकोंडा इस रोल के लिए फाइनल होते हैं, तो यह उनके करियर के बाकी कमर्शियल प्रोजेक्ट्स से काफी अलग फिल्म साबित हो सकती है। भगवान कृष्ण जैसे आध्यात्मिक और इमोशनल किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए एक्टर को अलग तरह की तैयारी और विजन की जरूरत होगी। फिलहाल तेलुगु रीमेक के निर्देशक और फिल्म के मेन किरदार को लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कास्टिंग को लेकर चल रही खबरों की पुष्टि का इंतजार है।

गुजराती फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड

Box Office Record
Box Office Record (Source: Google)

‘लालो: कृष्ण सदा सहायते’ ने अपनी रिलीज के बाद धीरे-धीरे दर्शकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई थी। शुरुआत में फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक धीमी रही, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के कारण तीसरे और चौथे हफ्ते में इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रचा और ऐसा करने वाली पहली गुजराती फिल्म बन गई। इसकी सक्सेस ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का भी ध्यान खींचा, जिसके बाद दिल राजू ने इसके रीमेक राइट्स हासिल किए।

तेलुगु दर्शकों के बीच धार्मिक और आध्यात्मिक सब्जेक्ट पर बनी फिल्मों की पॉपुलरिटी को देखते हुए मेकर्स को इस कहानी से काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले ‘कार्तिकेय 2’ और ‘हनुमान’ जैसी फिल्मों को भी दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल चुका है।

रश्मिका के साथ भी नजर आएंगे विजय

Vijay-Rashmika Viral Photo
Vijay-Rashmika Viral Photo (Source: Google)

विजय देवरकोंडा के पास आने वाले समय में एक और बड़ा प्रोजेक्ट है। वह जल्द ही एक हिस्टोरिकल पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म दशहरे के मौके पर 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब यहां देखना ये होगा कि ‘लालो’ के तेलुगु रीमेक में विजय देवरकोंडा की कास्टिंग की खबर कब ऑफिशियल रूप से सामने आती है।

Read More: Rashmika Mandana की फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें एक्ट्रेस का क्या होगा रोल?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।