Indresh Upadhyay wedding : Indresh Upadhyay और Shipra Sharma की शाही शादी, लाल लहंगे में दुल्हन बनीं शिप्रा

Summary :

Indresh Upadhyay wedding : कल यानी 5 दिसंबर 2025 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई शादी ने सोशल मीडिया और मीडिया दोनों में तहलका मचा दिया है। जाने-माने कथावाचक Indresh Upadhyay और उनकी दुल्हन शिप्रा शर्मा का वैदिक व परंपरागत रीति-रिवाज़ों से सम्पन्न विवाह समारोह एक भव्य आयोजन रहा। समारोह के पहले दिन से ही उनकी जोड़ी की तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें दोनों का शानदार शाही लुक हर तरफ सुर्खियों में है। Indresh Upadhyay wedding :शादी कब और कहाँ हुई   यह विवाह समारोह 5 दिसंबर 2025 को जयपुर के प्रतिष्ठित ताज आमेर होटल में…

Indresh Upadhyay wedding : कल यानी 5 दिसंबर 2025 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुई शादी ने सोशल मीडिया और मीडिया दोनों में तहलका मचा दिया है। जाने-माने कथावाचक Indresh Upadhyay और उनकी दुल्हन शिप्रा शर्मा का वैदिक व परंपरागत रीति-रिवाज़ों से सम्पन्न विवाह समारोह एक भव्य आयोजन रहा। समारोह के पहले दिन से ही उनकी जोड़ी की तस्वीरें व वीडियो वायरल हो रहे हैं उनमें दोनों का शानदार शाही लुक हर तरफ सुर्खियों में है।

Indresh Upadhyay wedding :शादी कब और कहाँ हुई

 

Indresh Upadhyay wedding- Source : Social Media
Indresh Upadhyay wedding- Source : Social Media

यह विवाह समारोह 5 दिसंबर 2025 को जयपुर के प्रतिष्ठित ताज आमेर होटल में आयोजित किया गया। शादी वैदिक रीति-रिवाज़ों के साथ हुई, जिसमें 100 101 पंडितों ने मौजूदगी में मुख्य रस्में पूरी कीं। रात में जयमाला और स्वागत समारोह Reception / Blessings Ceremony आयोजित हुआ, जिसमें कई संत, धर्मगुरु, भक्त और जान-पहचान के लोग शामिल हुए।

Shipra Sharma red lehenga : दुल्हन शिप्रा शर्मा लाल लहंगे में शाही अंदाज़

Indresh Upadhyay wedding- Source : Social Media
Indresh Upadhyay wedding- Source : Social Media

शिप्रा शर्मा ने ब्राइडल लुक में राध-रानी जैसी मौजूदगी बनाई। उनकी वेशभूषा और मेकअप को देखकर लगता था कि किसी राजकुमारी ने विवाह मंडप में एंट्री ली हो। उन्होंने गहरे लाल रंग का लहंगा चुना, जिस पर गोल्डन जरी वर्क, सीक्विन और पारंपरिक बूटी पैटर्न थे।

दुपट्टे का बॉर्डर सुनहरी कढ़ाई और एम्ब्रॉयडरी वाला था, जिससे उनकी लुक को एक रॉयल टच मिला था। जूलरी में भारी माथापट्टी, नथ, झुमके, नेकलेस और चूड़ियाँ शामिल थीं जिससे उनका रूप पारंपरिक और आकर्षक दोनों लग रहा था। मेकअप नॉर्मल बेस क्लासिक रेड लिपस्टिक हल्का ब्लश था यानी ओवर-ड्रामा से बचते हुए सादी-सी, पर क्लासी सुंदरता। फोटो देखकर लोगों ने शिप्रा को “रानी सी दुल्हन” कहा, और पूरे लुक की काफी तारीफ हो रही है।

दूल्हा इंद्रेश उपाध्याय शेरवानी और शाही अंदाज़

दूल्हे राजा Indresh Upadhyay का लुक भी कम आकर्षक नहीं था। जयमाला सेरेमनी के दौरान उन्होंने क्रीम-गोल्ड शेड की शेरवानी पहनी थी, जिस पर थोड़ी जरी वर्क की गई थी शेरवानी ही नहीं, पूरे लुक में रॉयल टच था। साथ में उन्होंने राजस्थानी स्टाइल का साफा (पगड़ी) पहना था, जिस पर मोती, कलगी और पंख सजाए गए थे इससे उनका अंदाज पारंपरिक और शाही दोनों बन गया। लहंगा दुल्हन का लाल-गोल्ड था, वहीं वरमाला के दौरान इंद्रेश की ड्रेस और गले की माला ने एक शानदार कॉम्बिनेशन बनाया। इस जोड़ी को देखकर जैसे उन्होंने “राजसी विवाह” जैसा अनुभव जन्म दिया हो यही कारण है कि उनकी हर फोटो वायरल हो रही है।

Vedic Rituals : वैदिक रस्मों से हुई शादी पारंपरिक भाव के साथ

Indresh Upadhyay wedding- Source : Social Media
Indresh Upadhyay wedding- Source : Social Media

विवाह मंडप को इस तरह सजाया गया था कि वह किसी मंदिर या राजमहल जैसा लगता था। सोर्स बताते हैं कि मंडप की डिज़ाइन में धार्मिक और पारंपरिक टच था। शादी के दौरान 100–101 पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया, अग्नि और पारंपरिक विधियों के साथ सात फेरे लिए गए। विवाह कार्ड भी पारंपरिक था लड्डू-चंदन की खुशबू और मंत्रों के साथ वो विस्तृत निमंत्रण था जिसने इस शादी को भक्तिमय और आध्यात्मिक रूप दिया।

सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया

Indresh Upadhyay wedding- Source : Social Media
Indresh Upadhyay wedding- Source : Social Media

शादी की तस्वीरें और वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर पोस्ट हुए, फैंस और अनुयायी उनके विवाह को लेकर बधाइयों की बौछार करने लगे। कई भक्त और सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि उनका कपल “भक्तिमय, सरल और पारंपरिक” दिख रहा है। कुछ लोग शिप्रा के ब्राइडल लुक को “नेकी और सादगी का प्रतीक” बता रहे हैं, वहीं दूल्हे–दुल्हन के दोनों आउटफिट्स की स्टाइलिंग की भी खूब प्रशंसा हो रही है।

क्यों बनी यह शादी चर्चा का विषय?

Indresh Upadhyay wedding- Source : Social Media
Indresh Upadhyay wedding- Source : Social Media

पहला  Indresh Upadhyay  एक चर्चित कथावाचक हैं; उनकी निजी जिंदगी रही है कम चर्चित। अब जब वो शादी के बंधन में बंधे, और शादी इतनी भव्य और पारंपरिक हुई, तो लोगों की दिलचस्पी स्वाभाविक रही। दूसरा शाही लुक, राजसी आउटफिट, वैदिक रस्में, मंत्रोच्चार इन सबका मेल शादी को साधारण से ऊपर ले गया। तीसरा वायरल Photos और वीडियो ने किसी फिल्मी शादी जैसा माहौल बना दिया, जिससे मीडिया और फैंस दोनों आकर्षित हुए।

Also Read : Sara Khan Wedding : ‘रामायण’ के लक्ष्मण की बहू बनीं सारा खान, 4 साल छोटे कृष पाठक से रचाई दूसरी शादी

Sneha Rai