Akshay Kumar की दो फिल्मों की कॉपी है Ranbir Kapoor की Animal?

Summary :

रणबीर कपूर आजकल अपनी फिल्म एनिमल को लेकर खूब चर्चा में हैं।
फिल्म में रश्मिका मंदाना रणबीर की पत्नी का रोल में नजर आएगी।
जबकि अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे।
वहीं बॉबी देओल विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो काफी सुर्खियां भी बटोर रहा है लेकिन ट्रेलर के रिलीज होते ही कुछ लोगों के बीच बहस शुरु हो गई।
कुछ लोगों का कहना है कि एनिमल अक्षय कुमार की दो फिल्मों की कॉपी हैं।
जिसमें पहली फिल्म एक रिश्ता है और दूसरी फिल्म एक वक्त।
एक रिश्ता और एक वक्त दोनों बाप-बेटे के प्यार पर आधारिक मूवी है।
दरअसल, एनिमल भी बाप-बेटे पर आधारित है, जिससे कुछ लोग इसे अक्षय की फिल्मों की कॉपी बता रहे हैं।

Ritika Jangid