टीवी सीरियल अनुपमा स्टार रुपाली गांगुली अपनी सौलेती बेटी ईशा वर्मा की वजह से बुरी तरह घिरती नजर आ रही हैं। ईशा वर्मा रुपाली गांगुली को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं।
अपनी सौतेली मां की धज्जियां उड़ाने के बाद ईशा ने दावा किया है कि रुपाली गांगुली की टीम उनके हाथ धोकर पीछे पड़ गई है। रुपाली गांगुली चाहती हैं कि कैसे भी उनकी पोस्ट सोशल मीडिया से हटा दी जाए।
एक इंटरव्यू में रुपाली गांगुली की सौतेलीबेटी ने खुलासा किया है। इस दौरान ईशा ने ये भी खुलासा किया कि रुपाली गांगुली इतना सब होने के बाद भी चुप क्यों बैठी हुई हैं?
ईशा वर्मा ने कहा, मैं अपने दम पर सच सामने लाने की कोशिश कर रही हूं। पोस्ट वायरल होने के बाद न तो रुपाली और अश्विनी ने मुझे अप्रोच करने की कोशिश की है।
अश्विन के मेहरा का जिक्र करते हुए ईशा वर्मा ने कहा, मेरी पोस्ट की वजह से निगेटिविटी फैल रही है। ऐसे में मेरे पिता भी चाहते हैं कि मैं अपनी पोस्ट हटा लूं लेकिन मैं ऐसा नहीं करने वाली। हो सकता है कि आगे चलकर मैं अपने पिता को ही खो दूं।
ईशा वर्मा ने दावा किया मेरे पिता ने आज तक मुझसे माफी नहीं मांगी। उन्होंने कभी भी मुझे बेटी के तौर पर स्वीकार नहीं किया। यही वजह है जो रुपाली गांगुली और अश्विनी डरे हुए हैं।
ईशा वर्मा ने बताया कि रुपाली गांगुली राजनीति में आना चाहती हैं। यही वजह है जो वो अब तक चुप है,वो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली औरत बनना चाहती है।
ईशा वर्मा ने अपनी पोस्ट में कहा, 2008 तक मेरे माता पिता की शादी सही चल रही थी। तब तक रुपाली गांगुली की उनकी जिंदगी में एंट्री नहीं हुई थी। उसके आते ही मेरी मां का घर उजड़ गया।
ईशा वर्मा ने कहा कि मैं कोई पब्लिस्टी स्टंट नहीं कर रही हूं। अगर मुझे एक्टिंग ही करनी होती तो मैं भी सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करती। मैं तो इस पोस्ट को भूल ही चुकी थी लेकिन अचानक ये वायरल हो गई।


Download Android App
Download iOS App












