Isha Malviya Exit Laughter Chef 3: कलर्स चैनल पर ब्रॉडकास्ट होने वाला शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ अपने मजेदार एपिसोड्स से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है, आपको बता दें कि आने वाले एपिसोड में निया शर्मा और सनी लियोनी आने वाली हैं, जिसकी वजह से शो में ग्लेमर का तड़का देखने के लिए हर कोई बेताब हो रहा है। हालांकि, इसी बीच शो की एक कंटेस्टेंट ईशा मालवीय शो छोड़ने की खबरों के कारण लाइमलाइट में आ गई हैं. वैसे, उन्होंने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उन्होंने हर बार की तरह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर इंटरैक्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है.

ईशा मालवीय ने एक वॉइस नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने ये बताया है कि किसी की जगह किसी और को नहीं लिया गया है, लेकिन उनके पास कुछ और प्रोजेक्ट्स हैं इसलिए वह फिलहाल लाफ्टर शेफ्स में काम नहीं कर सकतीं। उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि वो इंडस्ट्री में अपने अगले बड़े कदम के लिए एक्साइटेड हैं. इस खबर को सुनने के बाद जहां एक ओर कई फैंस ईशा के आने वाले प्रोजेक्ट्स की वजह से खुश हैं, तो वहीं दूसरी ओर कई लोग उनके शो छोड़ने की वजह से दुखी भी हैं.
Laughter Chefs 3: ईशा मालवीय ने छोड़ा ‘लाफ्टर शेफ्स 3’

ईशा ने वॉइस नोट में बताया कि, ‘दोस्तों, लाफ्टर शेफ्स वाली खबर के बाद इतना टेंशन मत लो। किसी को रिप्लेस नहीं किया गया है। मेरी ही समस्या है क्योंकि आगामी लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग के दिनों में मेरी डेट्स मैच नहीं हो रही हैं। मेरे पास कुछ और प्रोजेक्ट्स हैं, इसलिए मैं उन्हें छोड़ नहीं पा रही हूं। मेरे लिए वो दूसरा काम भी बहुत जरूरी है क्योंकि वो इंडस्ट्री में मेरा पहला बड़ा कदम हो सकता है, इसलिए मैं उसे बीच में नहीं छोड़ सकती। मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि मेरे काम में मेरा साथ दें और ज्यादा चिंता न करें।’
Isha Malviya News: निया शर्मा और सनी लियोनी आईं
View this post on Instagram
वहीं बात करें अगर शो की तो इसमें निया शर्मा की एंट्री होने वाली है, जो कि फिलहाल ‘स्प्लिट्सविला X6’ से सबका दिल जीत रही हैं, वो सनी लियोनी के साथ लाफ्टर शेफ्स 3 के एक स्पेशल एपिसोड में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कुकिंग और ह्यूमर पर बेस्ड इस शो का नया प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें मजेदार पल दिखाए गए हैं. जैसे ही ये प्रोमो लॉन्च हुआ, वैसे ही हर एक फैन इस एपिसोड को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आए. प्रोमो में निया शर्मा एंटर करते हुए करण कुंद्रा और सनी लियोन को अपने साथ लेकर आती दिखाई दे रही हैं.
Isha Malviya Exit Laughter Chef 3: निया शर्मा अपने ही वीडियोज देख शरमा गईं

निया खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए इंग्लिश में कहती हैं कि वो स्प्लिट्सविला X6 की शरारती लड़की हैं, इतने में अली गोनी मजाक में उनसे हिंदी में बात करने को कहते हैं, जिसपर कृष्णा कहते हैं, ‘अब मैं तुम्हें शरारती लड़की से मिलवाता हूं’. इसके बाद वह सीजन 1 से निया के मजेदार वीडियो दिखाते हैं. निया के शो में आने से अब ये तो जाहिर हो गया है कि शो की टीआरपी को चार चांद लगने वाले हैं.
Read More: Nora Fatehi की नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें क्यों?


Download Android App
Download iOS App




