Nora Fatehi की नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें क्यों?

Summary :

Nora Fatehi Net Worth: ‘दिलबर क्वीन’ नोरा फतेही आए दिन अपने डांस मूव्स और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतती आई हैं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस किसी ना किसी पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ भी इंटरैक्ट करती दिखाई दे जाती है. अपने दम पर एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेसेस में नोरा का भी नाम शुमार है और इसी वजह से उनको बहुत से मूवी ऑफर्स भी आते रहते हैं, जिसके लिए वो अच्छा खासी फीस चार्ज करती हैं, तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस की एक्चुअल नेट वर्थ क्या है? Nora Fatehi lifestyle: किस तरह नोरा हुई…

Nora Fatehi Net Worth: ‘दिलबर क्वीन’ नोरा फतेही आए दिन अपने डांस मूव्स और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतती आई हैं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस किसी ना किसी पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ भी इंटरैक्ट करती दिखाई दे जाती है. अपने दम पर एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेसेस में नोरा का भी नाम शुमार है और इसी वजह से उनको बहुत से मूवी ऑफर्स भी आते रहते हैं, जिसके लिए वो अच्छा खासी फीस चार्ज करती हैं, तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस की एक्चुअल नेट वर्थ क्या है?

Nora Fatehi lifestyle: किस तरह नोरा हुई पॉपुलर

Nora Fatehi Net Worth
Nora Fatehi Net Worth (Source: Social Media)

अपने किलर डांस मूव्स से सबको अपना दीवाना बनाने वाली नोरा ने बॉलीवुड में कुछ बेहतरीन डांस नंबर्स किये हैं. एक्ट्रेस कनाडाई हैं और मोरक्कन मूल की हैं. लेकिन इसके बावजूद भई वो खुद को इंडियन ही बताती हैं. अगर उनकी मूवीज की बात करें तो एक्ट्रेस ने स्ट्रीट डांसर 3डी, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, मडगांव एक्सप्रेस और इन जैसी कई फिल्मों में काम किया है. जिसकी बदौलत कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोरा फतेही की नेट वर्थ 41 करोड़ रुपये है.

Nora Fatehi Net Worth: नोरा फतेही की नेट वर्थ

Nora Fatehi Net Worth
Nora Fatehi Net Worth (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस एक गाने पर डांस करने के लिए 2-3 करोड़ की फीस लेती है. उनका मुंबई में अपना एक आलीशान घर भी है, जिसकी कीमत 10 करोड़ के आस-पास है. इसके अलावा कनाडा में भी उनके पास एक आलीशान फ्लैट है. इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के पास 5 करोड़ रुपये की वैनिटी वैन भी है और जब हम उनके घर की बात कर ही रहे हैं तो आखिर उनके फैशन सेंस को हम कैसे भूल सकते हैं, बाताया जाता है कि नोरा के पास कई लग्जरी हैंडबैग और हील्स वाली सेंडल का कलेक्शन भी है. वहीं सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन के लिए नोरा को 5 लाख रुपये मिलते हैं.

Nora Fatehi Car Collection: नोरा फतेही के पास हैं ये महंगी कार

Nora Fatehi Net Worth
Nora Fatehi Net Worth (Source: Social Media)

अगर नोरा के कार कलेक्शन की बात करें तो नोरा फतेही कई लग्जरी गाडियों की मालकिन हैं. उनके पास BMW 5 सीरीज है, जिसकी कीमत 64.49 लाख रुपये है. एक्ट्रेस के पास मर्सिडीज-बेंज GLA 200D भी है, जिसकी कीमत 32.33 लाख रुपये है और डेली ट्रेवल के लिए होंडा सिटी है, जिसकी कीमत 12 लाख रुपये है

Nora Fatehi lifestyle: जानें नोरा फतेही के बारें में

Nora Fatehi Net Worth
Nora Fatehi Net Worth (Source: Social Media)

एक्ट्रेस के पर्सनल लाइफ की बात करें तो नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था. एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वेस्टव्यू सेंटेनियल सेकेंडरी स्कूल टोरंटो से की और उसके बाद एक्ट्रेस ने यॉर्क यूनिवर्सिटी टोरंटो से पढ़ाई की. उनके मां और पिता मोरक्को के हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि वह कभी डांस सीखे और इसके खिलाफ थे. हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ में इतनी मुश्किलें होने के बावजूद भी डांस करना नहीं छोड़ा, वो अक्सर खुद को एक कमरे में बंद कर के डांस की प्रेक्टिस किया करती थी और उनकी इसी मेहनत और लगन ने आज उनको पूरे विश्व में एक अलग पहचान दिलवाई है.

Read More: गर्लफ्रेंड ने खोले Karan Aujla के सारे पोल, शादी-शुदा होकर भी सिंगर का है अफेयर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।