Karan Aujla Controversy: पंजाबी सिंगर करण औजला की जिंदगी में आए दिनों कोई ना कोई परेशानियां चलती रहती है, ऐसा लगता है कि करण का परेशानियों से एक अलग ही नाता है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में सिंगर की विदेशी गर्लफ्रेंड ने उनपर आरोप लगाया है कि वो शादीशुदा होते हुए उन्हें धोखा दे रहे थे.
कैनिडियन सिंगर और एक्ट्रेस गौरी ने करण औजला पर दो महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि करण ने अपनी शादी की बात छुपाकर उनके साथ धोखा किया है और वो एक ही समय पर दो-दो लड़कियों को धोखा दे रहे हैं. गौरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि सिंगर ने उन्हें चुप कराने की कोशिश भी की थी.
Karan Aujla Cheating: कैनिडियन सिंगर ने करण पर लगाया चीटिंग का आरोप

ये सारी बातें तब सामने आई जब रेडिट पर एक स्ट्रीन शॉट शेयर किया गया, सबसे पहले एक रेडिट यूजर ने कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए जिनमें करण औजला की गर्लफ्रेंड उनपर धोखाधड़ी के आरोप लगाती हैं. उन्होंने सिंगर की टीम पर भी आरोप लगाया कि वो उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रहे थे.
उन्होंने जो पोस्ट रीशेयर किया है उसमें लिखा है कि, इस साल मैंने सीखा कि कैसे मीडिया में किसी के बारे में झूठ कहा जाता है. मुझे इस बात का अंदाजा हुआ कि मेरा आवाज उठाना कितना जरूरी है और हर समय पूरी दुनिया में कितने लोगों को खामोश कराया जाता है. इसके आगे उनके पोस्ट पर लिखा है कि किसी फेमिनिस्ट के बारे में झूठ बोलो और फिर देखो.
Karan Aujla Cheating Allegations: गर्लफ्रेंड ने रिवील किया सच

वहीं दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में कैनेडियन सिंगर और एक्ट्रेस ने वो स्क्रीनशॉर्ट्स शेयर किए गए हैं जिनमें करण औजला और उनके रिलेशनशिप का जिक्र है. एक पोस्ट में उनके आरोपों का जिक्र है जो उन्होंने सिंगर पर लगाया है, इसपर गौरी ने लिखा कि महिलाओं किसी को अपने आप को कम मत समझने दो, लोगों का नजरिया कभी नहीं बदलने वाला.
Punjabi Music Controversy Karan Aujla News: गर्लफ्रेंड ने क्या की शिकायत

एक पोस्ट में तो गौरी ने अपने जज्बात जाहिर करते हुए कहा कि, ‘जब आप सच बोलते हो तो उन लोगों को दिक्कत होना लाजमी है जिन्हें आपकी खामोशी से फायदा हो रहा था. अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही से बचने के लिए लोग सोशल मीडिया पर महिलाओं के बारे में काफी कुछ लिखते हैं और बुरा-भला कहते हैं. मैं इस पैटर्न में हिस्सा नहीं लेने वाली हूं. ये लड़ाई उन महिलाओं के हक में है जिन्हें सालों से चुप रहने के लिए मजबूर किया गया है. आपको अपनी बात कहने के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है’.
Karan Aujla Controversy: करण औजला की गर्लफ्रेंड क्यों हैं उनसे नाराज
आगे बात करते हुए वो लिखती हैं कि, ‘पावर किसी पर चिल्लाने में नहीं है, पावर किसी को चुप कराने में नहीं है. वो बस मजबूती से खड़ा रहता है. अगर आप एक महिला हैं और फेमिनिस्ट हैं तो आपको मजबूती से अपना पक्ष रखना सीखना पड़ेगा’.अगर बात करे करण औजला कि तो वो पंजाबी सिंगर है और बॉलीवुड में भी उनका अच्छा खासा नाम है. करण औजला ने फिल्म‘बैड न्यूज’ में ‘तौबा-तौबा’ गानें से खास तौर पर सुर्खियां बटोरीं थी, हालांकि इस गाने से पहले भी वो पंजाबी इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे.
Read More: रिलीज से पहले विवाद में फंसी सुपरस्टार Yash की फिल्म ‘Toxic’, AAP वुमेन विंग ने की कम्पलेंट


Download Android App
Download iOS App




