Yash Toxic Teaser Controversy: KGF स्टार यश इन दिनों अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म “टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स” को लेकर सुर्खियों में हैं, हाल ही में फिल्म के टीज़र लॉन्च होने के बाद कई लोगों ने उसपर आपत्ति जताई थी, लेकिन अब मामला इतना गंभीर हो गया है कि इसने कर्नाटक में विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल आम आदमी पार्टी (AAP) की वुमेन विंग और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली दोनों ने अश्लीलता का आरोप लगाते हुए फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है.
Karnataka State Women’s Commission Complaint: किस बात को लेकर हुआ विवाद

8 जनवरी को टीज़र रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, क्योंकि टीजर में सुपरस्टार यश को हॉलीवुड एक्ट्रेस Natalie Burn के साथ इंटिमेट होते हुए दिखाया गया है, ऐसे में आम आदमी पार्टी की वुमेन विंग ने तुरंत अपनी चिंता जाहिर करते हुए टीज़र को “अश्लील दृश्यों” वाला बताया और राज्य अधिकारियों से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया.
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने फिल्मों को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणित करने वाली संस्था, सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के सामने सीधे शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत में विशेष तौर से टीज़र में दिखाई गई “इंटिमेसी” को गलत बताया गया.
Public Reaction To Toxic Film Teaser: लोगों पर क्या पड़ेगा असर

आम आदमी पार्टी (AAP) की वुमेन विंग ने सोमवार को कर्नाटक राज्य महिला आयोग (KSWC) को एक औपचारिक कम्पलेंट की, जिसमें उन्होंने टीज़र को सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए उपयुक्त ना बताते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग करी, ये तर्क देते हुए कि इसकी फिल्म की सेंशुएलिटी लोगों पर बुरा असर डाल सकती है और इसका दर्शकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
आम आदमी पार्टी (AAP) की वुमेन विंग की नेताओं ने KSWC के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए ऑफिशियल तौर पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शालीनता के कथित उल्लंघन और दर्शकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को होने वाले संभावित नुकसान पर जोर दिया, AAP की प्रमुख मांगों में से एक है टीज़र को सभी ऑनलाइन प्लेटफार्मों से हटाना.
Yash Toxic Teaser Controversy: किस बात पर उठाया गया कदम

इस शिकायत पर रिएक्शन देते हुए, KSWC ने CBFC को पत्र लिखकर पहला कदम उठाया है, अपने पत्र में, KSWC ने CBFC से रिक्वेस्ट किया है कि वो शिकायत की गहन जांच करे और अपने आंकलन के आधार पर “उचित कार्रवाई” करे.
APP की प्रदेश सचिव उषा मोहन ने एक औपचारिक पत्र में पार्टी की चिंताओं को व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि “इस फिल्म के टीज़र में अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री महिलाओं और बच्चों के सामाजिक कल्याण को गंभीर नुकसान पहुंचा रही है।” उन्होंने आगे तर्क दिया कि उम्र से जुड़ी चेतावनियों के बिना ऐसे दृश्यों का प्रसारण “महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और कन्नड़ संस्कृति का अपमान करता है।” यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि सेंसरशिप, वर्क फ्रीडम और समाज पर मीडिया के दबाव को लेकर सामने आने लगा.
Read More: बुरे फंसे ‘Jan Nayagan’ फिल्म के मेकर्स, सुप्रीम कोर्ट का करना पड़ा रूख


Download Android App
Download iOS App




