रंदीप हुड्डा का O Romeo से एग्ज़िट, शाहिद कपूर की फिल्म में क्यों नहीं करेंगे काम?

Summary :

Randeep Hooda O Romeo : Bollywood के Famous एक्टर  Randeep Hoodaआखिरकार शाहिद कपूर की अगली बड़ी फिल्म O Romeo से पीछे हट गए हैं और यह कदम शूटिंग शुरू होने से सिर्फ कुछ दिन पहले लिया गया! इसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चाएँ हो रही हैं। Randeep Hooda Leave Shahid kapoor o Romeo : रणदीप क्यों छोड़ गए ‘O Romeo’? बॉलीवुड सूत्रों के मुताबिक: रणदीप हुड्डा पर्सनल और फैमिली कारणों से फिल्म छोड़ने का निर्णय लिया। ऐसा कहा जा रहा है कि वह परिवार से जुड़े ज़रूरी मामलों पर ध्यान देना चाहते थे, खासकर अपनी पत्नी कि हेल्थ और…

Randeep Hooda O Romeo : Bollywood के Famous एक्टर  Randeep Hoodaआखिरकार शाहिद कपूर की अगली बड़ी फिल्म O Romeo से पीछे हट गए हैं और यह कदम शूटिंग शुरू होने से सिर्फ कुछ दिन पहले लिया गया! इसे लेकर फिल्म इंडस्ट्री में खूब चर्चाएँ हो रही हैं।

Randeep Hooda Leave Shahid kapoor o Romeo : रणदीप क्यों छोड़ गए ‘O Romeo’?

Randeep Hooda o Romeo
Randeep Hooda o Romeo ( Source : Social Media )

बॉलीवुड सूत्रों के मुताबिक:

  1. रणदीप हुड्डा पर्सनल और फैमिली कारणों से फिल्म छोड़ने का निर्णय लिया।
  2. ऐसा कहा जा रहा है कि वह परिवार से जुड़े ज़रूरी मामलों पर ध्यान देना चाहते थे, खासकर अपनी पत्नी कि हेल्थ और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के कारण।
  3. यह भी बताया गया है कि वह अपनी पिछली फिल्म ‘Jaat’के समय से ही कुछ पर्सनल मुद्दों को मैनेज कर रहे थे, जिससे इन सारी चुनौतियों ने उनकी शूटिंग शेड्यूल में बाधा डाली।

Shahid Kapoor New Movie : फिल्म में अब किसने निभाया विलेन का रोल?

Randeep Hooda leave Shahid kapoor o romeo
Randeep Hooda leave Shahid kapoor o romeo ( Source : Social Media )

Randeep के अचानक प्रोजेक्ट छोड़ने के बाद मेकर्स ने अविनाश तिवारी को यह भूमिका सौंप दी है। निर्माता और निर्देशक ने रणदीप के फैसले का सम्मान किया और यह सुनिश्चित किया कि फिल्म की शूटिंग या रिलीज़ डेट में कोई समस्या न आए।

Randeep Hooda ने ‘ओ रोमियो’ से क्यों लिया किनारा ?

O Romeo
O Romeo Shahid Kapoor new movie ( Source : Social Media )

मिड-डे से मिली जानकारी के अनुसार, Randeep ने फिल्म में अपनी भूमिका की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले उन्हें निजी समस्याओं का सामना करना पड़ा। यह स्थिति पिछले साल अप्रैल में उनकी फिल्म ‘जाट’ की रिलीज़ के समय उत्पन्न हुई थी।

सूत्रों के मुताबिक, रणदीप ने अपनी निजी जिंदगी और पत्नी की सेहत से जुड़ी मुश्किलों के कारण इस फिल्म से दूर रहने का फैसला किया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत मामलों को प्रायोरिटी दी। सूत्रों के अनुसार, रणदीप का ‘ओ रोमियो’ से बाहर होना पूरी तरह से फ्रेंडली था। उनके निकलने के तुरंत बाद, फिल्म में विलेन का रोल निभाने के लिए अविनश तिवारी को कास्ट किया गया।

फिल्म में इसके अलावा विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं। शाहिद कपूर की यह फिल्म अब 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read More: 5 साल बाद Ahaan shetty की वापसी, बेटे के दर्द पर भावुक हुए सुनील शेट्टी….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।