5 साल बाद Ahaan shetty की वापसी, बेटे के दर्द पर भावुक हुए सुनील शेट्टी

Summary :

Ahan Shetty Comeback: बॉलीवुड में देशभक्ति फिल्मों की जब भी बात होती है, तो साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’का नाम जरूर लिया जाता है। अब करीब तीन दशक बाद इसका सीक्वल Border 2 दर्शकों के सामने आने वाला है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अहान शेट्टी करीब 5 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। अहान के कमबैक को लेकर उनके पिता और बॉलीवुड के सीनियर एक्टर सुनील शेट्टी काफी भावुक नजर आए। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे के संघर्ष और…

Ahan Shetty Comeback: बॉलीवुड में देशभक्ति फिल्मों की जब भी बात होती है, तो साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’का नाम जरूर लिया जाता है। अब करीब तीन दशक बाद इसका सीक्वल Border 2 दर्शकों के सामने आने वाला है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अहान शेट्टी करीब 5 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं।

अहान के कमबैक को लेकर उनके पिता और बॉलीवुड के सीनियर एक्टर सुनील शेट्टी काफी भावुक नजर आए। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने बेटे के संघर्ष और उस मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की, जब अहान की पहली फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

Ahan Shetty Comeback: फ्लॉप डेब्यू से टूट गए थे अहान

Ahan shetty First Look
Ahan Shetty First Look ( Source : Social Media )

सुनील शेट्टी ने बताया कि अहान की डेब्यू फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी। उस समय अहान के लिए यह झटका बहुत बड़ा था। सुनील शेट्टी ने कहा कि एक कलाकार के लिए पहली फिल्म बहुत मायने रखती है और जब वही नहीं चलती, तो आत्मविश्वास डगमगा जाता है।

उन्होंने कहा, ‘अहान ने बहुत झेला है। लोग सिर्फ स्टार किड टैग देखते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि अंदर से इंसान कितना टूट जाता है।’ Sunil Shetty ने बताया कि इस मुश्किल दौर में अहान ने कभी शिकायत नहीं की। वह चुपचाप अपने काम पर ध्यान देता रहा और खुद को बेहतर बनाने में लगा रहा। उन्होंने कहा कि अहान ने खुद को मजबूत किया, ट्रेनिंग ली और इंतजार किया सही मौके का।

Suniel Shetty के मुताबिक, ‘वो बोलता नहीं था, लेकिन मैं देख सकता था कि वो कितना दर्द में है। एक पिता के तौर पर यह देखना आसान नहीं था।’

 Border 2 से अहान शेट्टी की नई शुरुआत

Border 2 Ahan shetty
Border 2 Ahan Shetty ( Source : Social Media )

अब अहान शेट्टी को ‘बॉर्डर 2’जैसा बड़ा प्रोजेक्ट मिला है, जिसे उनके करियर की नई शुरुआत माना जा रहा है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे बड़े सितारे भी नजर आएंगे। ऐसे में अहान के लिए यह फिल्म बहुत खास है। सुनील शेट्टी का मानना है कि यह फिल्म अहान को खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका देगी। उन्होंने कहा कि देशभक्ति फिल्म में काम करना हर कलाकार के लिए गर्व की बात होती है।

अहान की वापसी पर सुनील शेट्टी को पूरा भरोसा, बोले – अब और मजबूत है मेरा बेटा

Ahan Shetty First Look
Ahan Shetty First Look ( Source : Social Media )

सुनील शेट्टी ने साफ कहा कि उन्हें अपने बेटे की मेहनत पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि अहान ने वक्त लिया, सीखा और अब पहले से ज्यादा मजबूत होकर लौट रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि असफलता जिंदगी का हिस्सा है और वही इंसान को बेहतर बनाती है। ‘अगर गिरकर उठना न सीखो, तो आगे कैसे बढ़ोगे’- यह बात उन्होंने अहान के सफर पर कही।

Fans Reaction on Border 2:

अहान शेट्टी के फैंस भी उनके कमबैक को लेकर उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि Border 2 उनके करियर को नई दिशा देगी।

 Read More :  Hema Malini नहीं देखना चाहती Dharmendra की आखरी फिल्म, वजह आपको कर देगी हैरान…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।