Hema Malini News: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के इस दुनिया को छोड़ कर चले जाने से उनके तमाम चाहने वाले फैंस सदमें में थे. कई लोगों को तो ये यकीन ही नही हो पा रहा था कि धर्मेंद्र अब उनके बीच नही रहे, यहां तक कि उनकी फैमिली के लोग तो इस दुख से अभी तक उबर नहीं पा रहे हैं. इस साल 1 जनवरी 2026 को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ (Ikkis) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसे हर तरफ से प्यार मिल रहा है.
Hema Malini On Dharmendra: हेमा मालिनी ने नही देखी धर्मेंद्र की आखरी फिल्म

हालांकि इसी बीच फिल्म को लेकर हाल ही में दिवंगत अभिनेता की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) से बात की गई, जिसपर उन्होंने बताया है कि उन्होंने फिल्म ‘इक्कीस’ नहीं देखी है और इसके साथ ही इसका कारण भी बताया है. तो चलिए हम आपको बताते है कि हेमा मालिनी के फिल्म ना देखने के पीछे का कारण क्या है?
Hema Malini Breaks Silence: हेमा मालिनी ने क्यों नहीं देखी फिल्म ‘इक्कीस’?
View this post on Instagram
हेमा मालिनी ने हाल ही में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए गए इंटरव्यू के दौरान ये बताया है कि उन्होंने धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ नहीं देखी है. उन्होंने कहा है, ‘जब फिल्म रिलीज हुई थी तब मुझे काम के चलते मथुरा जाना पड़ा था. अगर मुंबई में होती तो भी मैं फिल्म देख नही पाती. मैं इसे अभी नहीं देख सकती. ये मेरे लिए बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाएगा. मेरी बेटियां भी यही कह रही हैं. शायद मैं इसे बाद में देखूंगी जब दुख कम होने लगेगा.’
इसके बाद जब उनके हाल को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि, ‘मैं बहुत गहरे दुख में हूं लेकिन मैं इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रही हूं क्योंकि ये मुझे बर्दाश्त नहीं हो रहा है. मैं मजबूत हूं, सब यही कहते हैं. मैं मजबूत हूं लेकिन कभी-कभी मुझे आगे बढ़ना है, मुझे बढ़ना ही होगा.’
Hema Malini News: हेमा मालिनी ने दिवंगत पति धर्मेंद्र को लेकर कही ये बात

आगे अपनी बात जारी रखते हुए हेमा मालिनी ने दिवंगत पति धर्मेंद्र को लेकर कहा, ‘हम लोग 57 साल तक साथ में थे मैं उनके बिना जिंदगी को सोच नहीं सकती, मुझे हमेशा उनकी याद आती थी ऐसा नहीं था कि हम हर समय साथ में रहते थे लेकिन वह हमेशा पूछते थे, तुम कहां हो? कब आ रही हो? क्या तुम वापस आ रही हो? मैं भी लोनावाला से वापस आ रहा हूं. वह आते थे और मेरे और फैमिली के साथ समय बिताते थे, उनके बिना मुझे बहुत दुख होता है बस मन में एक ही सवाल है कि मैं उनस दोबारा कब मिलूंगी?’
जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने साल 1980 में हेमा मालिनी के साथ शादी की थी, बताया जाता है कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र फिल्म शोले के बाद से एक दूसरे के नजदीक आने लगे थे और फिर इन्होंने एक- दूसरे का हाथ थाम लिया. हेमा मालिनी की दो बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल हैं, वहीं अगर बात करें धर्मेंद्र की तो बीते साल 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था.
Read More: बुरे फंसे ‘Jan Nayagan’ फिल्म के मेकर्स, सुप्रीम कोर्ट का करना पड़ा रूख


Download Android App
Download iOS App




