अनन्या पांडे के घर गुलदस्ता लेकर पहुंचे ईशान खट्टर, ट्रोलर्स बोले- ‘कह दिया ड्रग्स में मेरा नाम मत लेना’

Summary :

अनन्या पांडे पिछले कुछ दिनों से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रडार पर हैं। तीन दिन की लगातार पूछताछ के बाद अनन्या के खास दोस्त ईशान खट्टर उनका हालचाल पूछने उनके घर पहुंचे।

चंकी पांडे की बेटी और ‘पति पत्नी और वो’ फेम एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह एक ड्रग केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ के चलते चर्चा में बनी हुईं हैं। पिछले तीन दिन की लगातार की पूछताछ के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
इस बीच ईशान खट्टर के कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जहां वे गुलदस्ता खरीदते दिख रहे हैं और कहा जा रहा है कि वो इन्हें लेकर अनन्या के घर गए थे। दरअसल सोशल मीडिया पर वरिंदर चावला ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ईशान खट्टर, एक दुकान पर फूलों का गुलदस्ता खरीदते दिख रहे हैं। वहीं इस गुलदस्ते को खरीदने के बाद ईशान अपनी गाड़ी में बैठ जाते हैं। वहीं इसके बाद ईशान की गाड़ी अनन्या की बिल्डिंग की ओर जाती दिखती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ईशान, अनन्या से मिलने पहुंचे थे।
 ये वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों ने इसे असली प्यार बताया। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जो वीडियो देखने के बाद ईशान के मजे लेते दिखाई दे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘बोलने गया था मेरा नाम मत लेना प्लीज’। एक यूजर ने लिखा- ‘फूल देकर यही बोला होगा, प्लीज मेरा नाम एनसीबी को मत बताना।’ एक यूजर ने लिखा- ‘इसका तो करियर भी नहीं है, एनसीबी जो खत्म करे’। 

आपको बता दें कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे फिल्म ‘खाली पीली’ में एक साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फैंस को इन दोनों की कैमिस्ट्री पसंद आई। वहीं, इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी खूब तेजी से सामने आईं। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया। 

Desk Team