‘आशिक बनाया’ गर्ल तनुश्री दत्ता को पहचानना हुआ मुश्किल, लोग बोले- ‘क्या हालत बना ली’

Summary :

अपने समय की हॉट और गॉर्जियस कही जाने वाली तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं।हाल ही में तनुश्री को एक इवेंट में स्पॉट किया गया हैं। जहां से आई एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर लोग अब उन्हें पहचानने से भी इंकार कर रहे हैं।

अपने समय की हॉट और गॉर्जियस कही जाने वाली तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गयी हैं।  दरअसल एक्ट्रेस लम्बे समय से बॉलीवुड से ब्रेक ले चुकी हैं।  ऐसे में उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।  वही तनुश्री सोशल मीडिया पर भी कुछ ख़ास एक्टिव नहीं रहती हैं। लेकिन हाल ही में तनुश्री को एक इवेंट में स्पॉट किया गया हैं। जहां से आई एक्ट्रेस की तस्वीर देखकर लोग अब उन्हें पहचानने से भी इंकार कर रहे हैं। 
Tanushree Dutta
दरअसल चॉकलेट फेम एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता को काफी समय बाद एक इवेंट में स्पॉट किया गया। ब्लैक कलर की शिमर साड़ी में तनुश्री काफी गॉर्जियस लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने नेक लाइन ब्लाउज भी पेयर किया था। पर अफसोस कि लोग इतने दिन बाद भी तनुश्री को ट्रोल करने से बाज नहीं आए।
Tanushree Dutta accuses 'Bollywood mafia' of harassment
दरअसल, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए सोशल मीडिया एक वरदान से ज्यादा कहे तो अभिशाप बनता जा रहा है। सोशल मीडिया ट्रोलिंग से लेकर बॉयकॉट ट्रेंड्स तक बॉलीवुड स्टार्स पिछले काफी समय से निशाने पर हैं।और कही न कही हर किसी को इसका शिकार होना पड़ रहा हैं,और अब तनुश्री दत्ता भी इस लिस्ट में शामिल हो गयी हैं। 

तनुश्री दत्ता का वीडियो देखते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में सवालों की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या थे और क्या हो गए’। तो वहीं दूसरे ने लिखा फैट बढ़ गया आपका।वही एक यूजर ने तो ये तक लिख डाला की- फ्रॉम आशिक बनाया टू टैंकर बनाया। हालांकि तनुश्री के लुक की बात करे तो एक्ट्रेस ने अपने इस बदले हुए लुक को भी काफी सुन्दर बनाने की कोशिश की हैं। 

Aashiq Banaya Aapne — Aashiq Banaya Aapne | Last.fm
जहां एक्ट्रेस ने मॉडर्न ट्विस्ट वाली साड़ी पहनी थी और इसे डीप नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया था। हील्स, ऑरेंज नेल पेंट और बालों को भी काफी अच्छा लुक दिया।वही तनुश्री के इस ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ यूजर्स ने तारीफ भी की तो वही कुछ जिनके जेहन में उनकी हॉट वाली छवि होगी उन्होंने तो एक्ट्रेस को पहचानने से ही इंकार कर दिया। 

Desk Team