जैकलीन फर्नांडीज अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड यानी की ठग सुकेश चंद्रशेखर को लेकर पिछले कुछ वक़्त से सुर्खियों मे बनी हुई है। एक्ट्रेस पर एक तरफ कई पाबंधियाँ लग चुकी है, तो वही दूसरी तरफ उन्हें भी इस केस मे आरोपी के रूप मे पेश किया जा रहा यही। एक्ट्रेस पर सभी की शक भरी निगाहे टिकी हुई है। लेकिन जैकलीन लगातार अपने आपको बेकसूर बता रही है।

वही, अब जैकलीन ने हाल ही मे सुकेश को लेकर कई खुलासे किये है। एक्ट्रेस की माने तो, जेल की चारदीवारी के अंदर कैद होने के बाद भी सुकेश चंद्रशेखर ठाठ-बाट में रह रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि ठग सुकेश चंद्रशेखर को जेल में कोई कमी नहीं थी। उन्हें वहां भी पहनने के लिए ब्रांडेड कपड़े दिए जा रहे थे। इतना ही नहीं उन्हें 24X7 वीडियाे कॉल पर मौजूद रहने के लिए तमाम सुविधाएं भी दी जा रही थीं।

जैकलीन ने कहा, ‘ईडी ने मुझपर आरोप लगाया है लेकिन मैंने कभी भी सुकेश का मनी लॉन्ड्रिंग में साथ नहीं दिया। शुरुआत में मुझे यह बताया गया था कि सुकेश एक बड़ा आदमी है। मैं और सुकेश अक्सर वीडियो कॉल पर बातें करते थे। इस दौरान वह हमेशा महंगे कपड़े पहने दिखते थे।’

‘इतना ही नहीं सुकेश हर रोज अगल-अलग कपड़ों में दिखता था। उसके सभी कपड़े काफी महंगे और ब्रांडेड होते थे। सुकेश अक्सर जेल के एक कोने पर खड़े होकर वीडियो कॉल करता था। लेकिन अक्सर सिग्नल की दिक्कत होती थी। जब मैं उससे पूछती तो वो कहता कि वो नोएडा मे अपनी एक फैक्ट्री में काम कर रहा है और वहां सिग्नल काफी खराब होता है।’

जैकलीन आगे कहती हैं, ‘वो मुझसे सुबह-शाम बात करता था। यहां तक कि वो 24X7 वीडियो कॉल पर मौजूद रहता था। उसके पास हमेशा आईफोन और आईपॉड भी रहता था।’ आपको बता दे कि ठग सुकेश चंद्रशेखर पर 215 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। इस मामले मे एक्ट्रेस मे बुरी तरह से फंसी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



