दिग्गजों की आंखें नम कर गया एक्टर जगदीप का जाना,आयुष्मान खुराना समेत इन सेलेब्स ने जताया दुख

Summary :

बॉलीवुड जगत के लिए पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है या यूं कह लो बॉलीवुड के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है।

बॉलीवुड जगत के लिए पिछले कुछ महीनों में एक के बाद एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है या यूं कह लो बॉलीवुड के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। पहले  इरफ़ान ख़ान,ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत ,सरोज ख़ान और अब मशहूर कॉमेडियन औरअभिनेता जगदीप ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जी हां अभिनेता जगदीप का बीते बुधवार को 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।
खबर है कि वह अभिनेता काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। वैसे तो जगदीप जाफरी ने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है,लेकिन शोले में उनका ‘सूरमा भोपाली’ का किरदार लोगों के जहन में आज तक भी जिन्दा है। जगदीप ने बुधवार रात  8.30 बजे अंतिम सांसें लीं। अब उनकी मौत के बाद फैंस और पूरा बॉलीवुड दुखी है,इतना ही नहीं बॉलीवुड में एक के बाद एक इस तरह सितारों के जाने से शोक का महौल बना ही हुआ है।
अभिनेता जगदीप की  मौत की खबर सुनकर फ़िल्म इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है। ऐसे में अजय देवगन, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अनुपम खेर, जॉन अब्राहम, जावेद अख्तर, जॉनी लिवर,आयुष्मान खुराना समेत तमाम कलाकारों ने अभिनेता के जाने पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। 
जॉनी लीवर ने अपने ट्वीट में जगदीप को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, मेरी पहली फिल्म और पहली बार जब मैंने कभी कैमरा फेस किया था फिल्म ये रिश्ता ना टूटे, महान जगदीप भाई के साथ। हम आपको हमेशा याद करेंगे। आपकी आत्मा को शांति मिले, हमारी दुआएं आपके परिवार के साथ हैं।

आयुष्मान खुराना  ने जगदीप  के निधन को लेकर ट्वीट किया, इंडस्ट्री में आपका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। ढेर सारी हंसी के लिए आपका धन्यवाद,उन यादों के लिए आपका धन्यवाद।

अनिल कपूर ने जगदीप को याद करते हुए  लिखा है,जगदीप भारत के महान एक्टर्स में से एक थे। मैं उनका बड़ा फैन था और लकी भी रहा कि उनके साथ ‘एक बार कहो’ समेत कई फ़िल्मों में काम करने का मौका मिला। वह बहुत ही मददगर और उत्साह बढ़ाने वाले थे। मैं दोस्त जावेद और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाए और प्रर्थानएं।

वहीं अनुपम खेर ने भी जगदीप के निधन पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी और लिखा एक और सितारा जमीन से आसमान में जा पहुंचा। जगदीप साब हिंदी फिल्म जगत के एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार थे। एक हास्य अभिनेता के नाते उनका कोई सानी नहीं था। एक पार्टी में बहुत साल पहले मुझसे कहा था, “बरखुरदार! हंसना आसान है, हंसाना बहुत मुश्किल है,आपकी कमी बहुत खलेगी।

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर जगदीप की आईकॉनिक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने निराले अंदाज में नज़र आ रहे हैं। 

View this post on Instagram

🙏🏽

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on


इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धाजंलि….


अजय देवगन


जॉन अब्राहम


रितेश देशमुख


जावेद अख्तर


शिल्पा शेट्टी


दिव्या दत्ता


संजय मिश्रा

29 मार्च, 1939 में जन्मे जगदीप ने लगभग 400 फिल्मों में काम किया था। जगदीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी, और वह बी.आर. चोपड़ा की फिल्म अफसाना में नजर आए थे। बता दें मशहूर एक्टर जावेद जाफरी और नावेद जाफरी उनके बेटे हैं।

Desk Team