रणबीर कपूर और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जग्गा जासूस आज बड़े परदे पर रिलीज़ हो गयी। इस मौके पर रणबीर कपूर ने अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किये। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कई अहम मुद्दों पर बात की , आइये आपको बताते है उनसे हुए सवाल और रणबीर के मजेदार जवाबों के बारे में।

A: मैं सिर्फ डायरेक्टर अनुराग बसु और डिज्नी फिल्म इंडिया के बीच एक कड़ी था, और ये काम इतना एंटरटेनिंग नहीं था क्योंकि मुझे सिर्फ इन दोनों के बीच मतभेदों को सही समय पर कम करने भर का दायित्व सौंपा गया था।

A:मेरे और कैटरीना के बीच कोई मतभेद नहीं है और न ही हमारा कोई मनमुटाव है। हम दोनों इस तरह की ख़बरों के ऊपर कोई सफाई देना पसंद नहीं करते। हमारा काम सिर्फ फिल्म के ऊपर फोकस करना था और वही हमने किया। हमने दादा (अनुराग बासु ) के साथ इस फिल्म में खूब मेहनत से काम किया है

A:मेरा मानना है बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का चलना या न चलना ही तय करता है की फिल्म अच्छी थी या नहीं। कोई एक्टर फिल्म से बड़ा नहीं होता। कई बार फिल्म अछि होती है पर अगर बॉक्स ऑफिस पर फेल हो जाये तो वह फ्लॉप ही मानी जायेगी।

A: उस फिल्म में अभी कुछ दिनों की शूटिंग बची है , ये फिल्म मार्च में रिलीज़ की जायेगी और इस फिल्म को मात्र 70 दिनों में पूरा किया जा रहा है। राजकुमार हीरानी जैसे बड़े निर्देशक के साथ काम करना बहुत ही दिलचस्प रहा। लेकिन संजय दत्त की शख्सियत को परदे पर निभाना मेरे लिए काफी चुनौती भरा रहा पर मैंने इस किरदार के लिए खूब मेहनत की है और उम्मीद करता हूँ दर्शकों को ये फिल्म अच्छी लगेगी।


Download Android App
Download iOS App



