फरीदाबाद: खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने संजय कॉलोनी 33 फुट रोड पर दो मेडिकल स्टोरों पर छापे मारे कर भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की। इनमें से बालाजी मेडिकल से 10 तरह की नशीली दवाएं बरामद हुई और गोला मेडिकल स्टोर से 11 तरह की नशीली दवाएं बरामद की गई। यह जानकारी छापामार दल का नेतृत्व कर रहे हैं वरिष्ठ औषधि नियंत्रक अधिकारी करण गोदारा ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें से एक मेडिकल स्टोर संचालक ने कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश की लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया। इससे पूर्व भी इनमें से एक मेडिकल स्टोर संचालक को बिना लाईसेंस के दवाई रखने के आरोप में पकड़ा गया थ। इस बाबत उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके तहत देर शाम कार्रवाई की गई। क्योंकि बताया गया था कि देर शाम ही ऐसे मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवाई बेचने का काम करते थे।
– राकेश देव


Download Android App
Download iOS App



